T20 World Cup 2026: Quinton de Kock इतिहास रचने से 2 रन दूर, साउथ अफ्रीका कोई क्रिकेटर नहीं बना सका ये महारिकॉर्ड
South Africa vs New Zealand: साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) के पास शनिवार (14 फरवरी) को न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले आईसीसी
डी कॉक अगर इस मैच में 2 रन बना लेते हैं तो टी-20 इंटरनेशनल में 3000 रन पूरे कर लेंगे औऱ ऐसा करने वाले साउथ अफ्रीका के पहले और दुनिया के 13वें क्रिकेटर बन जाएंगे। डी कॉक ने अभी तक 104 इंटरनेशनल मैच की 103 पारियों में 31.89 की औसत और 142.42 की स्ट्राईक रेट से 2998 रन बनाए हैं।
इसके अलावा अगर वह नौ चौके जड़ लेते हैं तो टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा चौके जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में मार्टिन गुप्टिल और एरॉन फिंच को पछाड़कर सातवें नंबर पर आ जाएंगे। डी कॉक ने अभी तक 301 चौके जड़े हैं और गुप्टिल और फिंच के नाम 309 चौके दर्ज हैं।