टी20 विश्व कप: आयरलैंड के कप्तान लॉर्कन टकर ने रोहित शर्मा को पछाड़ा, अपने नाम किया ये रिकॉर्ड

cricketnmore.com NaN days ago
टी20 विश्व कप: आयरलैंड के कप्तान लॉर्कन टकर ने रोहित शर्मा को पछाड़ा, अपने नाम किया ये रिकॉर्ड
टी20 विश्व कप: आयरलैंड के कप्तान लॉर्कन टकर ने रोहित शर्मा को पछाड़ा, अपने नाम किया ये रिकॉर्ड (Image Source: IANS)

सिंहली स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड, कोलंबो में ओमान के खिलाफ मुकाबले में आयरलैंड के कप्तान लॉर्कन टकर ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

ओमान के खिलाफ चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे लॉर्कन टकर ने 51 गेंदों पर 4 छक्कों और 10 चौकों की मदद से नाबाद 94 रन की पारी खेली। टी20 विश्व कप में किसी कप्तान द्वारा खेली गई यह दूसरी सबसे बड़ी पारी थी। पहले दूसरे स्थान पर रोहित शर्मा का नाम था। रोहित ने टी20 विश्व कप 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 92 रन की विस्फोटक पारी खेली थी।

पहले स्थान पर क्रिस गेल हैं। बतौर वेस्टइंडीज कप्तान गेल ने 2010 में भारत के खिलाफ 98 रन की पारी खेली थी। चौथे स्थान पर भी क्रिस गेल हैं। 2009 में गेल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 88 रन बनाए थे। पांचवें स्थान पर केन विलियमसन हैं। न्यूजीलैंड के कप्तान के रूप में विलियमसन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2021 में दुबई में 85 रन बनाए थे।