SCO vs ENG, ICC T20 World Cup 2026: कोलकाता में हीरो बने टॉम बैंटन, इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को 5 विकेट से दी मात

cricketnmore.com NaN days ago

SCO vs ENG, ICC T20 World Cup 2026: इंग्लिश टीम ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में स्कॉटलैंड को 5 विकेट से हराकर जीत हासिल की है।

SCO vs ENG, ICC T20 World Cup 2026: कोलकाता में हीरो बने टॉम बैंटन, इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को 5 विकेट
SCO vs ENG, ICC T20 World Cup 2026: कोलकाता में हीरो बने टॉम बैंटन, इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को 5 विकेट (Image Source: Google)

SCO vs ENG, ICC T20 World Cup 2026: हैरी ब्रूक की कैप्टेंसी वाली इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में  शनिवार, 14 फरवरी को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 23वे मुकाबले में स्कॉटलैंड को  रनों से हराकर जीत हासिल की। गौरतलब है कि इस मुकाबलमें इंग्लैंड की जीत के हीरो मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज़ टॉम बैंटन रहे।

जी हां, ऐसा ही हुआ। सबसे पहले ये जान लीजिए कि इस मुकाबले में इंग्लिश कैप्टन हैरी ब्रूक ने ही टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी थी जिसके बाद उन्होंने स्कॉटलैंड को 19.4 ओवर में 152 रनों के स्कोर पर ऑल आउट किया। स्कॉटलैंड के लिए कैप्टन रिची बेरिंगटन ने सबसे ज्यादा रन बनाए और 32 गेंदों पर 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 49 रनों की पारी खेली।

उनके अलावा माइकल जोन्स ने 20 गेंदों पर 33 रन, टॉम ब्रूस ने 18 गेंदों पर 24 रन और ओलिवर डेविडसन ने 15 गेंदों पर नाबाद 20 रनों की पारी खेलकर अहम योगदान किया। बात करें अगर इंग्लैंड के गेंदबाज़ों की तो आदिल राशिद ने 4 ओवर में 36 रन देकर 3 विकेट लिए। वहीं जोफ्रा आर्चर और लियाम डॉसन ने 2-2 विकेट और सैम करन और जेमी ओवरटन ने 1-1 विकेट निकाला।