टी20 विश्व कप: लॉर्कन, डेलानी और डॉकरेल की विस्फोटक पारी, आयरलैंड ने ओमान को दिया 236 का लक्ष्य

cricketnmore.com NaN days ago
Colombo: ICC Men’s T20 World Cup 2026: Ireland vs Oman
Colombo: ICC Men’s T20 World Cup 2026: Ireland vs Oman (Image Source: IANS)

T20 World Cup: आयरलैंड और ओमान के बीच सिंहली स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड, कोलंबो में ग्रुप बी का मुकाबला खेला जा रहा है। आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर रन बनाए हैं।

ओमान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। टीम ने 25 के स्कोर तक दोनों सलामी बल्लेबाजों, टिम टेक्टर और रॉस अडेयर, का विकेट खो दिया था। 45 पर तीसरा विकेट हैरी टेक्टर का और 64 पर चौथा विकेट कर्टिस कैंफर का गिरा। इस समय आयरलैंड मुश्किल में लग रही थी।

इसके बाद पांचवें विकेट के लिए कप्तान लॉर्कन टकर और गारेथ डेलानी ने 56 गेंदों पर 101 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूती दी और स्कोर 165 तक पहुंचा दिया। डेलानी 30 गेंद पर 4 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 56 रन बनाकर आउट हुए।

डेलानी के आउट होने के बाद लॉर्कन टकर ने छठे विकेट के लिए जॉर्ज डॉकरेल के साथ छठे विकेट के लिए 19 गेंदों पर 50 रन की साझेदारी की। डॉकरेल 9 गेंदों पर 5 छक्कों की मदद से 35 रन बनाकर नाबाद रहे। टकर को आखिरी ओवर में बल्लेबाजी का मौका नहीं मिल सका। इस वजह से वह शतक पूरा करने का मौका चूक गए। टकर 51 गेंदों पर 4 छक्कों और 10 चौकों की मदद से 94 रन बनाकर नाबाद रहे।

आयरलैंड ने 5 विकेट पर 235 रन बनाए। आयरलैंड का यह टी20 में सर्वाधिक स्कोर है।

डेलानी के आउट होने के बाद लॉर्कन टकर ने छठे विकेट के लिए जॉर्ज डॉकरेल के साथ छठे विकेट के लिए 19 गेंदों पर 50 रन की साझेदारी की। डॉकरेल 9 गेंदों पर 5 छक्कों की मदद से 35 रन बनाकर नाबाद रहे। टकर को आखिरी ओवर में बल्लेबाजी का मौका नहीं मिल सका। इस वजह से वह शतक पूरा करने का मौका चूक गए। टकर 51 गेंदों पर 4 छक्कों और 10 चौकों की मदद से 94 रन बनाकर नाबाद रहे।

आयरलैंड को टी20 विश्व कप 2026 में अपनी पहली जीत का इंतजार है। संभवत: इस मैच में टीम का इंतजार समाप्त हो जाएगा।

Article Source: IANS