'WTC फाइनल जीतना...', केपटाउन टेस्ट से पहले टेम्बा बावुमा ने दिया ऐसा बयान, जो जमकर हो रहा है वायरल
Temba Bavuma: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है और आज यानि मंगलवार से सीरीज निर्णायक मैच शुरू होने वाला है. केपटाउन में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच के शुरू होने से पहले साउथ अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा ने एक ऐसा बयान दिया है, जो चर्चा में आ गया है. आइए जानते हैं कि उन्होंने आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप जीतने और आईसीसी रैंकिंग में नंबर-1 बनने को लेकर क्या बयान दिया है?
टेम्बा बावुमा ने WTC फाइनल जीतने को बताया अहम
न्यूलैंड्स में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के निर्णायक मुकाबले से पहले, जब साउथ अफ्रीका के टेस्ट कप्तान टेम्बा बावुमा से पूछा गया कि वे 'वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीतने' और 'दुनिया की नंबर 1 टेस्ट टीम बनने' में से किसे ज्यादा अहमियत देते हैं, तो उन्होंने कहा कि वे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीतना चुनेंगे.
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "मुझे लगता है कि फाइनल जीतना ज्यादा अहम है. हां, मैं निश्चित रूप से फाइनल जीतने को ही चुनूंगा. इसमें कुछ खास बात है. आप लॉर्ड्स के मैदान पर खेल रहे होते हैं और यह एक ही मैच होता है. आपको अपना बेस्ट प्रदर्शन करना होता है. मुझे लगता है कि भावनाओं के नजरिए से देखें, तो इसमें कुछ और भी खास बात है."
#Australia#SouthAfrica#Tembahttps://t.co/a07TVG49bg
— Naima Haque (@NishuHaqueaa) October 26, 2026
उन्होंने दूसरे विकल्प (नंबर 1 रैंकिंग) को कमतर नहीं आंका, और रैंकिंग के महत्व के बारे में उन्होंने एक बहुत ही स्वाभाविक बात कही. बावुमा ने कहा, "मुझे लगता है कि नंबर-1 रैंकिंग का भी अपना महत्व है. यह दिखाता है कि आपने एक निश्चित समय तक कंसिस्टेंट अच्छा प्रदर्शन किया है. मुझे समझ नहीं आता कि इसके पीछे क्या फॉर्मूले काम करते हैं. हां, मेरे लिए फिलहाल ट्रॉफी जीतना ही सबसे अहम है."
साउथ अफ्रीका ने पिछले दो दशकों में कई बार नंबर-1 रैंकिंग हासिल करके टेस्ट क्रिकेट में टॉप पर रहने का आनंद लिया है. लेकिन, ऐतिहासिक लॉर्ड्स के मैदान पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीतना, कुछ ऐसा है जो साउथ अफ्रीकी कप्तान के लिए सबसे ज्यादा खास है.
निर्णायक टेस्ट पर होंगी सबकी नजरें
साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला केपटाउन में खेला जाएगा. सीरीज का निर्णायक मैच आज केपटाउन में खेला जाएगा. ये मैच लोकल टाइमजोन के हिसाब से तो सुबह 10.30 बजे से शुरू होगा. लेकिन, भारतीय समयानुसार, ये मैच दोपहर 2 बजे शुरू होगा, जिसके टॉस के लिए दोनों कप्तान 1.30 बजे मैदान पर उतरेंगे. इस मैच को जीतने वाली टीम ही इस सीरीज को अपने नाम करेगी.
Playing XI for Third Dafabet Test vs Australia 🚨#TheProteas skipper, Temba Bavuma, confirms the playing XI for tomorrow’s third and final Dafabet Test, with the series on the line at YesPlay Newlands. 🇿🇦
— Proteas Men (@ProteasMenCSA) October 26, 2026
🔁 One change for #TheProteas sees Gerald Coetzee coming in for Anrich… pic.twitter.com/lRZobnN0OQ
कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड?
साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक कुल 102 टेस्ट मैच खलेे गए हैं. इसमें से 55 मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं, 26 मैच साउथ अफ्रीका ने जीते हैं और 21 मैच ड्रॉ हुए हैं. हेड टू हेड रिकॉर्ड तो ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में है. मगर, साउथ अफ्रीका को बिलकुल हल्के में नहीं लिया जा सकता. पिछले मैच में अफ्रीकी टीम ने बारिश से प्रभावित मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की थी. अब घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर टीम सीरीज निर्णायक मैच जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.