आज भारत और बांग्लादेश के बीच होगा महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच, जानिए कितने बजे शुरू होगा मुकाबला
India Women vs Bangladesh Women Semi Final : महिला एशिया कप 2026 का सेमीफाइनल-1 भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीज आज यानी 10 सितंबर (गुरुवार) को खेला जाएगा. भारत और बांग्लादेश की टीमों के बीच महिला एशिया कप का पहला सेमीफाइनल मैच दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच की जीतकर भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर फाइनल में जगह बनाना चाहेंगी और अपने विजय रथ को भी बरकरार रखना चाहेगी. वहीं निगार सुल्ताना जोटी भी जीत दर्ज कर फाइनल में स्थान बनाना चाहेंगे.
#TeamIndia gears up for the Women’s T20 Asia Cup 2026 semi-final clash!
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) September 8, 2026#TeamIndia#WomensAsiaCup2026@BCCIWomenpic.twitter.com/JNfws2UYJc
भारत और बांग्लादेश का एशिया कप स्क्वाड
भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, जी कमलिनी, अरुंधति रेड्डी, प्रेमा रावत, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, प्रतिका रावल.
बांग्लादेश: निगार सुल्ताना जोटी (कप्तान), नाहिदा अख्तर, दिलारा अख्तर, फरजाना इस्मीन, जुएरिया फिरदौस, शर्मिन अख्तर सुप्ता, सरमिन सुल्ताना, शोभना मोस्तरी, शोर्ना अख्तर, रितु मोनी, फाहिमा खातून, राबेया खान, मारुफा अख्तर, सुल्ताना खातून, शांजीदा अख्तर मघला.