IND vs ENG: बेन डकेट का शतक, बेथेल-रूट के बाद बटलर का धमाल, लॉड्स में इंग्लैंड ने भारत को दिया 388 रनों का विशाल लक्ष्य

NewsNationTv NaN days ago
IND vs ENG 3rd ODI
IND vs ENG 3rd ODI Photograph: (ANI)

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा और आखिरी डिसाइडर मुकाबला लॉर्ड्स में खेला जा रहा है. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 387 रनों का बड़ा स्कोर बनाया है. यानी भारत को सीरीज में हार से बचना है तो 388 रन बनाने होंगे. इंग्लैंड की ओर से बेन डकेट ने शानदार 141 रनों की शतकीय पारी खेली. वहीं जेकब बेथेल ने 91 रन बनाए. जबकि जो रूट ने लगातार तीसरा वनडे फिफ्टी लगाया. इसके अलावा जोस बटलर ने सिर्फ 11 गेंदों पर नाबाद 41 रनों की तूफानी पारी खेली. 

डकेट और बेथेल के बीच हुई 192 रनों की साझेदारी, शतक से चूके बेथेल

भारत के खिलाफ इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की पारी का आगाज जैकल बेथेल और बेन डकेट ने की. दोनों सलामी बल्लेबाजों ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई. भारतीय गेंदबाज विकेट के लिए तरस गए थे. फिर प्रसिद्ध कृष्णा ने 192 रन के स्कोर पर इंग्लैंड को पहला झटका दिया. उन्होने जेकब बेथेल को पवेलियन भेजा. बेथेल शतक से चूक गए. उन्होंने 93 गेंदों पर 91 रनों की पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 2 छक्के शामिल थे. 

बेन डकेट ने खेली 141 रनों की शानदार पारी

इसके बाद बेन डकेट और जो रूट ने मोर्चा संभाला और दूसरे विकेट के लिए 99 रनों की बेहतरीन साझेदारी की, लेकिन फिर 44वें ओवर में 293 रन के स्कोर पर इंग्लैंड को प्रिंस यादव ने दूसरा झटका दिया. प्रिंस यादव ने अपनी ही गेंद पर कैच आउट कर बेन डकेट को पवेलियन भेजा. डकेट ने 135 गेंदों पर 141 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 18 चौका और 1 छक्का निकला, फिर इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने कप्तान हैरी ब्रूक को पवेलियन का रास्ता दिखाया. ब्रूक 12 गेंद पर 14 रन बनाकर आउट हुए.  

इसके बाद जो रूट और जोस बटलर ने तूफानी पारी खेली और टीम के स्कोर को 400 के करीब ले गए. जो रूट ने 48 गेंदों पर नाबाद 74 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें 9 चौका शामिल रहा. वहीं जोस बटलर ने सिर्फ 13 गेंदों पर नाबाद 41 रन जड़ दिए. इस दौरान बटलर के बल्ले से 4 चौका और 3 छक्का निकला.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारतीय क्रिकेट टीम: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा.

इंग्लैंड क्रिकेट टीम: बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, जोश टंग.