भारत जीता महिला एशिया कप तो ना ट्रॉफी मिलेगी, ना पैसे, ये है वजह!
tv9hindiNaN days ago
महिला एशिया कप का फाइनल 13 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होना है. टीम इंडिया खिताबी भिड़ंत में एंट्री कर चुकी है.
महिला एशिया कप के फाइनल में भारत ने एंट्री कर ली है. सेमीफाइनल मैच में भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया. इस जीत के बाद अब फैंस को उम्मीद है कि टीम इंडिया फाइनल में भी जीत हासिल करेगी. हालांकि खिताबी भिड़ंत से पहले जानिए एक ऐसी बात जो काफी चौंकाने वाली है. (PC-GETTY IMAGES) 1 / 5
क्या आप जानते हैं कि टीम इंडिया अगर महिला एशिया कप जीत गई तो उसके हाथ ना जीत की रकम आएगी और ना ही उसे ट्रॉफी मिलेगी. चौंकिए नहीं, दरअसल बीसीसीआई एशिया कप की जीती हुई रकम नहीं लेती है. उसका पैसा वो दूसरे बोर्ड्स की बेहतरी के लिए दे देती है. (PC-GETTY IMAGES) 2 / 5
वहीं बात रही एशिया कप ट्रॉफी की तो टीम इंडिया को ये मिलना भी मुश्किल है क्योंकि रिपोर्ट्स के मुताबिक पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी इस ट्रॉफी को देने के लिए दुबई पहुंचने वाले हैं. मोहसिन नकवी के हाथों से पुरुष एशिया कप में भी टीम इंडिया ने ट्रॉफी नहीं ली थी. मुमकिन है कि महिला टीम भी ऐसा कर सकती है. मोहसिन नकवी ने भारत को ट्रॉफी ही नहीं दी थी और महिला टीम के साथ भी ऐसा हो सकता है.(PC-GETTY IMAGES) 3 / 5
टीम इंडिया ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं लेने का फैसला ऑपरेशन सिंदूर के बाद किया था. पाकिस्तान और भारत के बीच युद्ध जैसे हालात बन गए थे और फिर भारतीय टीम ने मोहसिन नकवी और पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाने का फैसला किया. बता दें मोहसिन नकवी पाकिस्तान के आंतरिक मामलों के मंत्री भी हैं, उन्होंने भारत के खिलाफ काफी बयानबाजियां की थी.(PC-GETTY IMAGES) 4 / 5
एशिया कप के फाइनल में टीम इंडिया को ट्रॉफी मिलेगी या नहीं ये तो वक्त बताएगा. फिलहाल उसका सामना पाकिस्तान से होगा या नहीं ये बड़ा सवाल है. बता दें महिला एशिया कप के दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान और श्रीलंका की टक्कर है. जो जीतेगा वो टीम इंडिया से फाइनल में भिड़ेगा.(PC-GETTY IMAGES) 5 / 5