रोहित और कोहली ने लॉर्ड्स में रचा इतिहास, दोनों की जोड़ी ने बना दिया भारत के लिए अनोखा कीर्तिमान

oneindia.com NaN days ago

IND vs ENG: भारत के दो दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए आज का दिन बेहद ऐतिहासिक है। दोनों ने मिलकर जोड़ी में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड बना डाला है। महान सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ का कीर्तिमान पीछे छूट गया है।

रोहित और कोहली दोनों ने मिलकर इंटरनेशनल क्रिकेट में 400 मुकाबले खेलने का कीर्तिमान बना डाला है। भारत से अब तक किसी भी जोड़ी ने इतने मुकाबले एक साथ नहीं खेले थे। कोहली और रोहित ने लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर यह इतिहास रचने का काम किया है।

© One.in Digitech Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved The "ONEINDIA" word mark and logo are owned by One.in Digitech Media Pvt. Ltd.

सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ के नाम भी ऐसा रिकॉर्ड था लेकिन रोहित-कोहली की जोड़ी इन दोनों से आगे निकल गई। सचिन और द्रविड़ की जोड़ी ने 391 मुकाबले एक साथ खेले थे। दोनों ने ये मुकाबले सिर्फ टेस्ट और एकदिवसीय क्रिकेट को मिलकर खेले थे। रोहित और विराट की जोड़ी ने टी20, टेस्ट और वनडे तीनों प्रारूप में 400 मुकाबले खेले हैं।

ओवरऑल श्रीलंकाई खिलाड़ी आगे

वर्ल्ड क्रिकेट में अगर ओवरऑल लिस्ट को देखा जाए, तो सूची में टॉप पर श्रीलंका के महेला जयवर्धने और कुमार संगकारा का नाम आता है। दोनों की जोड़ी ने मिलकर 550 मुकाबले साथ खेले हैं। दूसरे स्थान पर भी श्रीलंकाई जोड़ी है। दिलशान और जयवर्धने ने मिलकर 426 मुकाबले खेले थे।

कोहली से पहले आए रोहित

रोहित और कोहली दोनों के करियर की बात करें, तो पहले हिटमैन टीम में आए थे। वह 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में भी थे। हालांकि कोहली भी 2008 में इंटरनेशनल क्रिकेट में आए थे। दोनों खिलाड़ी 18 सालों से खेल रहे हैं। दोनों ने टीम इंडिया की कप्तानी भी की है।

रोहित-कोहली के शानदार आंकड़े

रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों अब टेस्ट और टी20 क्रिकेट से रिटायर हो गए हैं। एकदिवसीय क्रिकेट में इन दोनों के आंकड़े बेहतरीन हैं। कोहली ने 14867 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा ने 11757 रन बनाए हैं।