टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में क्या होगा बदलाव, 2 मैचों में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज की हो सकती है छुट्टी
Team India Playing-11 : भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मैच आज यानी 27 अक्टूबर (मंगलवार) को खेला जाएगा. ये मुकाबला हेनरी स्टेडियम, वेलिंगटन में खेला जाने वाला है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर 12:30 बजे होगा. इस मुकाबले का टॉस दोपहर 12 बजे होगा. भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर और न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर टॉस के समय ही फैसला लेंगे कि क्या वो अपनी प्लेइंग-11 में बदलाव करना चाहते हैं. तभी अय्यर बताएंगे कि क्या टीम इंडिया पिछले मैच की विनिंग प्लेइंग-11 में खेलेगी या फिर टीम में कोई बदलाव होगा.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले इस मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में बदलाव हो सकते हैं. तो आज हम आपको न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले तीसरे टी20 मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग-11 कैसी होगी. किन 11 खिलाड़ियों को मौका मिलेगा. आइए इसके बारे में जानते हैं.
भुवनेश्वर कुमार पर क्या गिरेगी गाज?
भुवनेश्वर कुमार ने टीम इंडिया में लगभग 4 साल बाद वापसी की है. उन्होंने अब तक दोनों मैचों में खूब रन लुटाए हैं. उन्होंने पहले मैच में 12.25 की इकोनमी के साथ 4 ओवर में कुल 49 रन खर्च किए और उनको कोई भी विकेट हासिल नहीं हुई. इसके अलावा उन्होंने दूसरे टी20 मुकाबले में 4 ओवर गेंदबाजी की और 12.50 की इकोनमी के साथ 50 रन खर्च कर डाले. हालांकि उन्हें दूसरे मुकाबले में एक विकेट हासिल हुआ. उन्होंने डेरिल मिशेल का विकेट अपने नाम किया.
भुवनेश्वर कुमार ने अब तक पांच मैचों की वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की ओर से 2 मैचों में 99 रन खर्च किए हैं. वहीं उन्होंने सिर्फ 1 विकेट हासिल किया है. उनको जसप्रीत बुमराह की जगह पर बतौर सीनियर पेसर टीम में लिया गया है, अब वो उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं. ऐसे में तीसरे टी20 मुकाबले में भुवी को बाहर कर मयंक यादव को जगह दे सकते हैं, वो टीम को तेज गति की गेंदबाजी प्रदान करेंगे.
Amidst wind gusts, training with gusto 😀
— BCCI (@BCCI) October 27, 2026
Welcome to Windy Welly!
A glimpse of #TeamIndia's training session at the Basin Reserve as the boys prep up for the 3rd T20I 🙌#NZvINDpic.twitter.com/xlD9qIy8mf
क्या वैभव सूर्यवंशी का भी कटेगा पत्ता
टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में ईशान किशन की जगह पर वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया गया था. लेकिन वो नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आए और रन नहीं बना पाए. टीम इंडिया को निचले क्रम में जरूरत होगी. ऐसे में तीन नंबर पर तिलक वर्मा को खिलाकर शिवम दुबे को मौका मिल सकता है. वो एक फिनिशर के तौर पर खेल सकते हैं.
भारत की संभावित प्लेइंग-11
संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी/शिवम दुबे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार/मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव.
🇮🇳 भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे T20I में होगा रोमांचक मुकाबला! 🔥
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) October 26, 2026
LIVE प्रसारण देखें DD Sports (DD Free Dish) पर। 📺 #NZvIND#TeamIndia
Video Credit : @BCCIpic.twitter.com/ztaKUzFzAO
भारत और न्यूजीलैंड का स्क्वाड
भारत: संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, कुमार कुशाग्र, मयंक यादव.
न्यूजीलैंड: टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवोन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, जैकब डफी, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, ब्लेयर टिकनर, मैथ्यू फिशर, डेवोन कॉनवे.