'एक्साइटमेंट तो होती है', बाबर आजम ने भारत-पाकिस्तान हाईवोल्टेज मैच को लेकर दिया बड़ा बयान

NewsNationTv NaN days ago
Babar Azam React On IND VS PAK Big Clash
Babar Azam React On IND VS PAK Big Clash

Babar Azam React On IND VS PAK Big Clash: 15 फरवरी को टी-20 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच एक हाईवोल्टेज मैच खेला जाने वाला है. इस मुकाबले पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. ऐसे में दोनों ही टीमों के खिलाड़ी भी तैयारियों में जुटे हुए हैं. इस बीच पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने बयान दिया है और बताया कि इन बड़े मैचों में सफलता कैसे मिलती है.

IND VS PAK मैच पर होती हैं सबकी नजरें

इस बात में कोई दोराय नहीं है कि भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मुकाबलों पर हर क्रिकेट फैन की नजरें होती हैं. बाबर आजम ने भी माना है कि पूरी दुनिया इस मैच में कैसे शामिल होती है. इएसपीएनक्रिकइन्फो ने बाबर का वीडियो शेयर किया. इसमें उन्होंने कहा, 'देखें भारत बनाम पाकिस्तान मैच हमेशा से ही हाई इन्टेन्सिटी वाला होता है. सारी दुनिया, सभी फैंस, दोनों देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया इस मैच में शामिल होती है, जिससे ये एक अलग ही लेवल पर चला जाता है.'

कैसे मिलती है बड़े मैच में सफलता

बाबर आजम ने आगे कहा, 'मैं कई मैचों (भारत बनाम पाकिस्तान) का हिस्सा रहा हूं, तो हमने भी सीखा है कि जितना अपने आप को शांत रखेंगे, रिलैक्स रखेंगे, बाहर की बातों को नहीं सुनेंगे, जितना अपने आप को स्ट्रैट फॉरवर्ड रखेंगे, उतना ज्यादा अच्छा है. हमने जो अनुभव लिया है, हम वो अपने युवाओं से बात करते हैं. हां, एक्साइटमेंट तो होती है, लेकिन इसमें आप जितना अपने आप को शांत रखोगे, टेंशन फ्री रखोगे तो उतना ही अच्छा होगा आपके लिए.'

भारत के खिलाफ कैसा है Babar Azam का रिकॉर्ड?

भारत के खिलाफ बाबर आजम ने 5 टी-20 आई मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 128 की स्ट्राइक रेट और 26.25 के औसत से 105 रन ही बनाए हैं. इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 68* रहा है, जबकि वह एक बार डक पर भी आउट हुए हैं. आपको बता दें, टी-20 विश्व कप 2026 में अब तक शुरुआती दो मैचों में बाबर आजम का बल्ला नहीं चला है. ऐसे में क्रिकेट के गलियारों में चर्चा है कि बाबर को अंतिम ग्यारह से बाहर किया जा सकता है और उनकी जगह फखर जमान को ओपनिंग करने का मौका मिल सकता है.