लॉड्स के मैदान पर उतरते ही रोहित शर्मा और विराट कोहली ने मिलकर रचा इतिहास, इस मामले में बनी नंबर-1 भारतीय जोड़ी

NewsNationTv NaN days ago

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ लॉड्स वनडे मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली उतरते ही एक साथ इतिहास रच दिया है.

Rohit Sharma Virat Kohli
Rohit Sharma Virat Kohli

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा और आखिरी वनडे मैच लॉड्स में खेला जा रहा है. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. इस दौरान इस मैच में उतरते ही भारतीय टीम के 2 दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली ने एक साथ मिलकर इतिहास रच दिया है. दरअसल रोहित और विराट साथ में अपना 400वां इंटरनेशनल मैच खेल रहे हैं. इसी के साथ ये दोनों पहले भारतीय बन गए हैं, जिन्होंने एक साथ इंटरनेशनल क्रिकेट में 400 मैच खेले हैं.