IPL 2026: Virat Kohli ने 28 रन बनाकर भी रचा इतिहास,रोहित शर्मा का महारिकॉर्ड तोड़ा

cricketnmore.com NaN days ago
IPL 2026: Virat Kohli ने 28 रन बनाकर भी रचा इतिहास,रोहित शर्मा का महारिकॉर्ड तोड़ा
IPL 2026: Virat Kohli ने 28 रन बनाकर भी रचा इतिहास,रोहित शर्मा का महारिकॉर्ड तोड़ा (Image Source: X.Com (Twitter))

Royal Challengers Bengaluru vs Chennai Super Kings: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु(RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने रविवार (5 अप्रैल) को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल 2026 के मुकाबले में 18 गेंदों में 28 रन की पारी खेली, जिसमें 2 चौके और 1 छक्का जड़ा। भले ही कोहली बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन उन्होंने खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

आईपीएल में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड कोहली ने अपने नाम कर लिया है। इस पारी के बाद उनके चेन्नई के खिलाफ आईपीएल मे 1174 रन बना लिए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा, जिन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 1161 रन बनाए हैं।

कोहली ने इस मुकाबले में फिलिप सॉल्ट के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 4.3 ओवर में 37 रन जोड़े।