आईपीएल 2027: नीलामी से पहले 'सीएसके' बैटिंग कोच माइकल हसी से अलग

cricketnmore.com NaN days ago

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2027 की नीलामी से पहले पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने बैटिंग कोच माइकल हसी से अलग होने की घोषण की है।

Mumbai: MI vs CSK practice session
Mumbai: MI vs CSK practice session (Mumbai: MI vs CSK practice session)

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2027 की नीलामी से पहले पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने बैटिंग कोच माइकल हसी से अलग होने की घोषण की है।

माइकल हसी अपने खेल करियर को अलविदा कहने के बाद सीएसके के साथ बतौर बैटिंग कोच जुड़े थे। सोमवार को फ्रेंचाइजी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक खास संदेश के जरिए उनके जाने की पुष्टि करते हुए बताया, "2008 में पहले सीजन से ही, आप चेन्नई सुपर किंग्स परिवार का एक अहम हिस्सा रहे हैं। पीली जर्सी में आपका सफर सिर्फ आपके बनाए रनों या आपके द्वारा तैयार किए गए खिलाड़ियों से ही नहीं, बल्कि उन वर्षों में आपके समर्पण, विनम्रता और अटूट प्रतिबद्धता से भी पहचाना जाएगा। हमारे इतिहास में आपकी जगह हमेशा खास रहेगी, 'हसमिस्टर'। जो एक बार सुपर किंग बन गया, वह हमेशा के लिए सुपर किंग ही रहता है।"

आईपीएल 2024, 2025 और 2026 के प्लेऑफ में जगह न बना पाने के बाद, सीएसके ने नए सीजन से पहले अपने कोचिंग स्टाफ में बड़े बदलाव किए हैं। हसी का जाना इसी प्रक्रिया का हिस्सा है।

हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग की जगह अब भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने ले ली है, जबकि बॉलिंग कोच एरिक सिमंस की जगह भारत और सीएसके के पूर्व तेज गेंदबाज मोहित शर्मा आ गए हैं।

सिमंस और सीएसके के पूर्व फील्डिंग कोच जेम्स फोस्टर अब इंग्लैंड की टेस्ट टीम से जुड़ गए हैं। वहां हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग हैं, जो 18 साल तक सीएसके के हेड कोच रहने के बाद अब वहां से हट गए हैं। सीएसके ने अभी तक हसी की जगह लेने वाले व्यक्ति के नाम की घोषणा नहीं की है, लेकिन इंग्लैंड के पूर्व ऑफ-स्पिनर और सरे के हेड कोच गैरेथ बैटी उनके साथ असिस्टेंट कोच के तौर पर जुड़ रहे हैं।

बतौर खिलाड़ी हसी ने सीएसके के लिए छह सीजन में कुल 1,768 रन बनाए। वह 2008 में टीम से जुड़े, 2009 का सीजन नहीं खेला, और फिर 2010 से 2013 तक लगातार चार सीजन खेले।

साल 2014 में मुंबई इंडियंस के साथ एक साल बिताने के बाद, वह 2015 में वापस सीएसके लौट आए। 2018 में उन्होंने बैटिंग कोच की जिम्मेदारी संभाली। उस साल टीम ने खिताब जीता, और फिर 2021 तथा 2023 के सीजन में भी टीम चैंपियन बनी।

बतौर खिलाड़ी हसी ने सीएसके के लिए छह सीजन में कुल 1,768 रन बनाए। वह 2008 में टीम से जुड़े, 2009 का सीजन नहीं खेला, और फिर 2010 से 2013 तक लगातार चार सीजन खेले।

Article Source: IANS