'हमने आखिरी तीन ओवर में अधिक रन दिए', शुभमन गिल ने गेंदबाजों को ठहराया तीसरे वनडे में हार के लिए जिम्मेदार

cricketnmore.com NaN days ago
London: India vs England 3rd ODI
London: India vs England 3rd ODI (Image Source: IANS)

भारत को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। लॉर्ड्स के मैदान पर इंग्लिश टीम से मिले 388 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की टीम 7 विकेट खोकर 360 रन ही बना सकी। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने हार के लिए गेंदबाजों को जिम्मेदार ठहराया।

मैच के बाद कप्तान गिल ने माना कि आखिरी के तीन ओवरों में अधिक रन देना टीम को भारी पड़ा। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि 45वें ओवर तक हम गेम में बने हुए थे। हमने आखिरी तीन ओवरों में बहुत ज्यादा रन दे दिए। मुझे लगता है कि हमने लगभग 60 रन दिए और वही से मैच हमारे हाथ से थोड़ा निकल गया।"

गिल ने कहा कि भारतीय टीम को पूरी उम्मीद थी कि वह इस रन चेज को सफलतापूर्वक पूरा कर लेंगे। उन्होंने कहा, "हां, बिल्कुल, हमने सोचा कि अगर 40 ओवर के बाद हमारे पास विकेट बचे रहे, तो हम मैच में बने रहेंगे। हालांकि, साथ ही, हम गेम में बहुत पीछे भी नहीं रहना चाहते थे। इसी वजह से मुझे लगता है कि पावरप्ले के बाद हमने रन बनाना शुरू किया और रन रेट को छह या साढ़े छह के आसपास बनाए रखा। अगर हम छह या साढ़े छह के आसपास खेलते रहते और फिर आखिरी 10 ओवर में 100-110 रन बना लेते, तो कुछ भी हो सकता था।"