17 साल का सूखा, फिर 2 आईपीएल ट्रॉफी, कैसे 'चोकर्स' से दो बार की चैंपियन बनी आरसीबी

cricketnmore.com NaN days ago
Champions Again: RCB Clinch IPL 2026 Title
Champions Again: RCB Clinch IPL 2026 Title (Image Source: IANS)

RCB Clinch IPL: आईपीएल 2025 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलरु (आरसीबी) के लिए आईपीएल ट्रॉफी को जीतना वो सपना था, जो 17 साल में एक बार भी साकार नहीं हो सका था। टीम खिताब के करीब तो कई बार पहुंची थी, लेकिन 'हाथ आई मुंह न लगी' वाली कहावत हर बार टीम के साथ हो जाती थी। हालांकि, गुजरात टाइटंस को फाइनल में हराकर आरसीबी ने अब लगातार दो सीजन आईपीएल के खिताब को अपने नाम कर लिया है। आइए आपको बताते हैं पिछले दो सीजन में ऐसा क्या बदला कि चोकर्स कहे जाने वाली आरसीबी उन तीन टीमों की लिस्ट में शुमार हो गई, जिन्होंने खिताब का बचाव किया है।

कप्तान बदलते ही किस्मत ने ली करवट: फाफ डू प्लेसिस को रिलीज करने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2025 के लिए कप्तानी की जिम्मेदारी एक युवा बल्लेबाज रजत पाटीदार को सौंपी। टीम का यह फैसला शुरुआत में बेहद अटपटा लगा। रजत के सामने चैलेंज बहुत बड़ा था, क्योंकि एबी डिविलियर्स, क्रिस गेल और विराट कोहली जैसे खिलाड़ी होने के बावजूद आरसीबी के दामन पर 'चोकर्स' का टैग लगा हुआ था। रजत की अच्छी किस्मत आरसीबी के भी काम आई।

मैदान पर शांत, अपने काम से काम रखने और एकदम ध्यान केंद्रित रहने वाले रजत ने आरसीबी को पहली बार चैंपियन बनाने का बोझ अपने कंधे पर उठाया। कोहली और बाकी स्टार खिलाड़ियों से मिली सलाह और अपने फैसलों के दम पर रजत ने आईपीएल 2025 में वो कर दिखाया, जो डिविलियर्स, गेल, प्लेसिस और कोहली जैसे खिलाड़ी नहीं कर सके थे। रजत को कप्तान बनाने का फैसला आरसीबी के लिए गेंमचेंजर साबित हुआ।