IND vs NZ T20I : भारतीय टीम ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, शुरूआती 5 ओवर में बनाए सबसे ज्यादा रन
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में इतिहास रच दिया। टीम इंडिया ने महज 5 ओवर में 100 रन पूरे कर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज टीम शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस तूफानी बल्लेबाजी के साथ भारत ने रोमानिया का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया।
टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम शतक
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरूआती 5 ओवर में 100 रन बनाकर इस सूची में पहला स्थान हासिल किया। इससे पहले रोमानिया ने 2021 में सर्बिया के खिलाफ 5.2 ओवर में टीम के 100 रन पूरे किए थे। सबसे तेज टीम शतक लगाने वाली टीमों की सूची में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया भी शामिल हैं। दक्षिण अफ्रीका ने 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 2024 में स्कॉटलैंड के खिलाफ 5.3 ओवर में 100 रन पूरे किए थे। वहीं, जिम्बाब्वे और इंग्लैंड ने 5.5 ओवर में यह उपलब्धि हासिल की थी।
सबसे तेज टीम शतक लगाने वाली टीमें-
भारत: 5 ओवर बनाम न्यूजीलैंड, वेलिंगटन, 2026
रोमानिया: 5.2 ओवर बनाम सर्बिया, सोफिया, 2021
दक्षिण अफ्रीका: 5.3 ओवर बनाम वेस्टइंडीज, सेंचुरियन, 2023
ऑस्ट्रेलिया: 5.3 ओवर बनाम स्कॉटलैंड, एडिनबर्ग, 2024
जिम्बाब्वे: 5.5 ओवर बनाम गाम्बिया, नैरोबी, 2024
इंग्लैंड: 5.5 ओवर बनाम दक्षिण अफ्रीका, ओल्ड ट्रैफर्ड, 2025