SRH vs LSG, IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला; देखें प्लेइंग 11
स्पोर्ट्स डेस्क : IPL 2026 के 10वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पिछला मैच जीतकर आत्मविश्वास से भरी हुई है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स इस सीजन की अपनी पहली जीत की तलाश में मैदान पर उतरी है।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
कुल मुकाबले: 6
SRH जीता: 4
LSG जीता: 2
पिच रिपोर्ट और मौसम
हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। यहां गेंद अच्छे से बल्ले पर आती है और बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं। तेज गेंदबाजों को शुरुआत में थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन बाद में बल्लेबाज हावी हो जाते हैं। इस मैच में 200 से ज्यादा का स्कोर देखने को मिल सकता है।
मौसम की बात करें तो मैच के दौरान बारिश की संभावना है और आसमान में बादल छाए रह सकते हैं, जिससे तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है।
प्लेइंग 11
लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव |
सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान/विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट।