Sameer Rizvi ने 90 रन की तूफानी पारी खेल MI के खिलाफ रचा इतिहास, श्रेयस अय्यर को पीछे छोड़ खास क्लब में हुए शामिल

cricketnmore.com NaN days ago
Sameer Rizvi ने 90 रन की तूफानी पारी खेल MI के खिलाफ रचा इतिहास, श्रेयस अय्यर को पीछे छोड़ खास क्लब
Sameer Rizvi ने 90 रन की तूफानी पारी खेल MI के खिलाफ रचा इतिहास, श्रेयस अय्यर को पीछे छोड़ खास क्लब (Image Source: X)

Sameer Rizvi Record: आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के युवा बल्लेबाज समीर रिज़वी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 90 रन की तूफानी पारी खेल खास क्लब में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। इस दौरान उन्होंने भारतीय स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को पीछे छोड़ते हुए इतिहास रचा।

आईपीएल 2026 के आठवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच में 22 साल के युवा बल्लेबाज समीर रिज़वी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया। 163 रन का लक्ष्य का पीछा करते हुए रिज़वी ने 7 चौंकों और 7 छक्कों की मदद से 51 गेंदों में 90 रन की दमदार पारी खेली और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

इस पारी के दम पर समीर रिज़वी आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले अनकैप्ड खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में उनसे ऊपर सिर्फ भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल हैं, जिन्होंने 2023 में 124 रन की पारी खेली थी।

रिज़वी ने अपनी इस पारी के साथ श्रेयस अय्यर को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 2015 में 83 रन बनाए थे। इसके अलावा शॉन मार्श (81 रन) और संजू सैमसन (76 रन) भी इस लिस्ट में शामिल हैं, लेकिन रिज़वी अब उनसे आगे निकल चुके हैं।

आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ अनकैप्ड खिलाड़ियों के सबसे बड़े स्कोर:

  1. यशस्वी जायसवाल – 124 रन (राजस्थान रॉयल्स, वानखेड़े, 2023)
  2. समीर रिज़वी – 90 रन (दिल्ली कैपिटल्स, दिल्ली, 2026)
  3. श्रेयस अय्यर – 83 रन (दिल्ली कैपिटल्स, दिल्ली, 2015)
  4. शॉन मार्श – 81 रन (पंजाब किंग्स, वानखेड़े, 2008)
  5. संजू सैमसन – 76 रन (राजस्थान रॉयल्स, वानखेड़े, 2015)

इतना ही नहीं, यह पारी उन्हें दिल्ली कैपिटल्स के लिए मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे बड़ी पारियों की लिस्ट में भी तीसरे स्थान पर ले गई है। इस लिस्ट में अब सिर्फ पूर्व भारतीय दिग्गज वीरेंद्र सहवाग (95 रन) और इंग्लैंड जेसन रॉय (91 रन) उनसे आगे हैं।

आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे बड़ी पारियां:

  1. वीरेंद्र सहवाग – 95* रन (21 अप्रैल 2013)
  2. जेसन रॉय – 91* रन (14 अप्रैल 2018)
  3. समीर रिज़वी – 90 रन (4 अप्रैल 2026)
  4. करुण नायर – 89 रन (13 अप्रैल 2025)
  5. जेक फ्रेजर-मैकगर्क – 84 रन (27 अप्रैल 2024)

मैच की बात करें तो मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 162 रन बनाए। टीम के लिए सूर्यकुमार यादव (51 रन), रोहित शर्मा (35 रन) और नमन धीर (28 रन) ने योगदान दिया। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने समीर रिज़वी की 90 रन की मैच जिताऊ पारी और पथुम निसांका के 44 रन की मदद से 18.1 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।