IND W vs BAN W Live Score: बांग्लादेश ने जीता टॉस, भारत की पहले बल्लेबाजी
India vs Bangladesh Live Score: महिला टी20 एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच भारत और बांग्लादेश की टीमों के बीच खेला जा रहा है, जहां टीम इंडिया की पहली बल्लेबाजी है.
LIVE Cricket Score & Updates
-
IND W vs BAN W Live: बांग्लादेश ने जीता टॉस
बांग्लादेश ने इस अहम मैच में टॉस जीत लिया है और पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. यानी टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरने वाली है.
-
India vs Bangladesh: हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और बांग्लादेश की टीमों के बीच अब तक खेले 21 मुकाबलों में भारत ने 18 जीते हैं और बांग्लादेश ने सिर्फ 3 मैच अपने नाम किए हैं.
-
IND W vs BAN W Live: पहला सेमीफाइनल
महिला टी20 एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच भारत और बांग्लादेश की टीमों के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ेंगी. इस मैच की शुरुआत रात 8 बजे होगी, वहीं टॉस 7:30 बजे देखने को मिलेगा.
India Women vs Bangladesh Women Live Score, ICC Womens Asia Cup 2026 SemiFinal: महिला टी20 एशिया कप 2026 में अब नॉकआउट स्टेज की शुरुआत हो गई है. टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच भारत और बांग्लादेश की टीमों के बीच खेला जा रहा है. ये मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हो रहा है, जहां जीतने वाली टीम फाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी. इस मुकाबले में भारत पहले बल्लेबाजी कर रही है.
ग्रुप स्टेज में भारत का दबदबा
टीम इंडिया ग्रुप-A में टॉप पर रही थी, उसने अपने सभी तीनों मैच जीते थे. इस दौरान टीम इंडिया ने पाकिस्तान थाईलैंड और हॉन्ग कॉन्ग को हराया था. वहीं, बांग्लादेश की टीम ने ग्रुप स्टेज में 3 मैचों में से 2 मुकाबले जीते थे. उसने UAE और इंडोनेशिया को हराया था, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था.
भारत-बांग्लादेश हेड टू हेड रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में भारत का पलड़ा बांग्लादेश पर भारी है. दोनों टीमों के बीच अब तक खेले 21 मुकाबलों में भारत ने 18 जीते हैं और बांग्लादेश ने सिर्फ 3 मैच अपने नाम किए हैं. हालांकि, एशिया कप 2018 के फाइनल में बांग्लादेश ने भारत को हराया था. ऐसे में टीम इंडिया इस मुकाबले में बांग्लादेश को हलके में नहीं लेना चाहेगी.
भारतीय महिला टीम
स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, गुनालन कमलिनी, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव.