IND VS NZ: कितनी तारीख को खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी-20? नोट कर लो डेट और सही टाइम
IND VS NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया ने जीत दर्ज कर ली है. इस जीत के साथ ही अब भारतीय टीम ने सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है. ऐसे में अब तीसरा मैच भारत के लिए काफी अहम होगा, जिसे अगर वह जीत लेगा, तो सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर लेगा. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला कितनी तारीख को खेला जाएगा?
कितनी तारीख को खेला जाएगा तीसरा टी-20?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला सिर्फ 2 दिन बाद यानि 27 अक्टूबर को ही खेला जाएगा.
PAISA VASOOL BLOCKBUSTER 🍿
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) October 24, 2026
Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand, 2nd T20I LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels, Sony LIV & Sony Vizha. #SonySportsNetwork#SonyLIV#NZvINDpic.twitter.com/rHKU4oYlo7
कहां खेला जाएगा तीसरा टी-20?
5 मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मैच हेनरी स्टेडियम के वेलिंगटन स्टेडियम में खेला जाएगा. मुकाबलों पर सभी की नजरें टिकी होंगी.
कितने बजे शुरू होगा मैच?
न्यूजीलैंड के साथ खेली जाने वाली 5 मैचों की टी-20 सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों की ही तरह अब तीसरा मैच भी भारतीय समयानुसार, दोपहर 12.30 बजे शुरू होंगे. ऐसे में टॉस के लिए दोनों कप्तान 12 बजे मैदान पर उतरेंगे. वहीं, लोकलटाइमजोन के हिसाब से ये मैच शाम 8 बजे शुरू होगा.
You never write #TeamIndia off. 𝙉𝙀𝙑𝙀𝙍.
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk)
Tilak Varma and NKR turn the game on its head, pulling off a stunning win when it seemed all but lost! 💙
Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand, 2nd T20I LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels, Sony LIV & Sony Vizha.… pic.twitter.com/MPQ2M6WF1OOctober 24, 2026
कहां देख सकेंगे लाइव एक्शन?
IND VS NZ के बीच होने वाले दूसरे टी20 मैच का प्रसारण भी सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. सोनी स्पोर्ट्स 3 पर इस मैच का हिंदी में प्रसारण होगा. बाकी सोनी स्पोर्ट्स 1 पर इंग्लिश में इस मैच को देख पाएंगे. वहीं डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में ये मैच देखने को मिलेगा. इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर होगी.
टीम इंडिया के पास होगा सीरीज पर अजेय बढ़त हासिल करने का मौका
𝐂𝐇𝐀𝐒𝐄 𝐎𝐅 𝐓𝐇𝐄 𝐇𝐈𝐆𝐇𝐄𝐒𝐓 𝐎𝐑𝐃𝐄𝐑 🫡
— BCCI (@BCCI) October 24, 2026
An absolute thriller at Hagley Oval as #TeamIndia secure a breathtaking victory to go 2-0 up in the series 🇮🇳
Scorecard ▶️ https://t.co/FZtUFIFWS2#NZvINDpic.twitter.com/EA8Z37JBeG
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला काफी अहम होगा. एक ओर टीम इंडिया जीत दर्ज करके सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी, तो वहीं न्यूजीलैंड की टीम हर हाल में भारत के विजयरथ को रोककर सीरीज में अजेय बढ़त बनाने नहीं देना चाहेंगे. बताते चलें, सीरीज के शुरुआती 2 मुकाबलों में भारत ने कमाल का प्रदर्श किया है. पहला मैच भारत ने 4 विकेट से जीता और दूसरे मैच में भी भारत ने 4 विकेट से जीत अपने नाम की.
Naman Dhir is showing us exactly what he can do with the big hits! 💥
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) October 24, 2026
Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand, 2nd T20I LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels, Sony LIV & Sony Vizha.#SonySportsNetwork#SonyLIV#SonyVizha#NZvINDpic.twitter.com/e9L2mnQf0B