39 साल के Rohit Sharma ने डाइव लगाकर बचाई बाउंड्री, फैंस ने बजाई जमकर तालियां; देखें VIDEO
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में रोहित शर्मा ने फुल लेंथ डाइव लगाकर टीम के लिए अहम रन बचाए और पूरा स्टेडियम तालियों से गूंज उठा।
ENG vs IND 3rd ODI: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत के अनुभवी स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपनी शानदार फील्डिंग से सभी का दिल जीत लिया। बाउंड्री लाइन पर उन्होंने फुल लेंथ डाइव लगाकर टीम के लिए अहम रन बचाए और पूरा स्टेडियम तालियों से गूंज उठा।
इंग्लैंड और भारत के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला रविवार (19 जुलाई) को लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में 39 साल के रोहित शर्मा ने अपनी शानदार फील्डिंग से एक बार फिर सभी को प्रभावित कर दिया।
यह शानदार नजारा इंग्लैंड की पारी के 43वें ओवर में देखने को मिला। भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की बैक ऑफ लेंथ गेंद पर बल्लेबाजी कर रहे जो रूट ने ऑफ साइड में जोरदार कट शॉट खेला। गेंद तेजी से बाउंड्री की ओर जा रही थी और ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड को आसानी से चौका मिल जाएगा।
लेकिन बाउंड्री पर तैनात रोहित शर्मा ने हार नहीं मानी। उन्होंने तेजी से दौड़ लगाई और फिर फुल लेंथ डाइव लगाकर गेंद को बाउंड्री पार जाने से रोक दिया। रोहित के इस शानदार प्रयास से भारत के दो अहम रन बच गए। जैसे ही उन्होंने गेंद को रोका, लॉर्ड्स में मौजूद दर्शकों ने जोरदार तालियों से उनके इस प्रयास की सराहना करते दिखे।
VIDEO:
Rohit Sharma with a spectacular effort in the field
Sony Sports Network (SonySportsNetwk) July 19, 2026
Watch ENGvIND 3rd ODI, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels.SonySportsNetwork MamlaPersonalHai #ExtraaaInnings pic.twitter.com/1Vhrs6ycRZ
अगर मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 389 रन का विशाल लक्ष्य रखा। टीम के लिए बेन डकेट ने 135 गेंदों में 141 रन की शानदार पारी खेली, जबकि जैकब बेथेल ने 93 गेंदों में 91 रन बनाए। जो रूट ने 48 गेंदों पर नाबाद 74 रन जोड़े और आखिर ओवरों में जोस बटलर ने सिर्फ 13 गेंदों में नाबाद 41 रन ठोककर इंग्लैंड को इस स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।