Tim Seifert ने वेलिंगटन में भी टेके घुटने, Arshdeep Singh ने विकेट लेकर रचा इतिहास; देखें VIDEO
ये पूरी घटना न्यूजीलैंड की पारी के दूसरे ओवर में घटी। Indian Captain श्रेयस अय्यर ने अर्शदीप सिंह को अटैक पर लगाया था। वो अपना पहला ही ओवर कर रहे थे जिसकी दूसरी गेंद पर उन्होंने टिम सेफर्ट को फंसाया। अर्शदीप ने गेंद को सेफर्ट से दूर बाहर की ओर स्विंग किया। बल्लेबाज़ ने जोरदार शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन बल्ले का ऊपरी किनारा लगने से गेंद हवा में पॉइंट की दिशा में चली गई।
इसके बाद अक्षर पटेल एक्शन में आए जिन्होंने गेंद के नीचे आकर अपने साथियों को दूर रहने का इशारा किया और शानदार कैच लपक लिया। आप नीचे सेफर्ट के विकेट का वीडियो देख सकते हो। याद दिला कि क्राइस्टचर्च टी20 (NZ vs IND2 2nd T20) में भी अर्शदीप सिंह ने ही टिम सेफर्ट का विकेट चटकाया था। सेफर्ट, अर्शदीप के सामने सिर्फ 11 की औसत रखते हैं।
टिम सेफर्ट को आउट करके अर्शदीप सिंह ने अपने T20I करियर का 149वां विकेट हासिल किया है। इसी के साथ अब वो T20I में एक तेज गेंदबाज़ के तौर पर तीसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने बहरीन के गेंदबाज़ रिज़वान बट को पछाड़कर ये पॉजिशन की है।
Arshdeep Singh back at it, delivering an early breakthrough right on cue! Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand, 3rd T20I, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels, Sony LIV & Sony Vizha. #SonySportsNetwork #SonyLIV #SonyVizha #NZvIND https://t.co/nYbwogUfHV
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) October 27, 2026
T20I में तेज गेंदबाजों के बीच सबसे ज्यादा विकेट
164 – टिम साउदी (स्ट्राइक रेट: 16.7)
163 – मुस्तफिजुर रहमान (स्ट्राइक रेट: 17.1)
149* – अर्शदीप सिंह (स्ट्राइक रेट: 14)
148 – रिज़वान बट (स्ट्राइक रेट: 14.1)
142 – मार्क अडायर (स्ट्राइक रेट: 15.1)
मैच का हाल: वेलिंगटन टी20 में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया है। खबर लिखे जाने तक मेजबान टीम 10 ओवर में 2 विकेट खोकर 100 रन स्कोरबोर्ड पर टांग चुकी है। मैदान पर डेरिल मिचेल (23 गेंदों पर 43 रन) और ग्लेन फिलिप्स (6 गेंदों पर 6 रन) की जोड़ी मौजूद है
दोनों टीमों की प्लेइंग XI
न्यूजीलैंड टीम की प्लेइंग XI: टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवोन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), काइल जेमीसन, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर।
भारतीय टीम की प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।