Top-3 भारतीय बल्लेबाज़ जिन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I में बनाए सर्वाधिक रन, दो नहीं हैं Zimbabwe Tour का हिस्सा

cricketnmore.com NaN days ago

जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज़ों की लिस्ट में अभिषेक शर्मा टॉप पर हैं, जबकि शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल भी शामिल हैं।

Top-3 Indian Players: जिम्बाब्वे के खिलाफ सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज़
Top-3 Indian Players: जिम्बाब्वे के खिलाफ सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज़ (Image Source: Google)

Top-3 Indian Players With Most T20I Runs Vs Zimbabwe: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के टूर पर है जहां उन्हें मेजबान टीम के साथ गुरुवार, 23 जुलाई से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। तो आइए आज हम आपको अपने खास आर्टिकल के जरिए बताते हैं भारत के उन तीन खिलाड़ियों के नाम जिन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का कारनामा किया। गौरतलब है कि इस लिस्ट में शामिल दो खिलाड़ी जिम्बाब्वे टूर पर टीम इंडिया की स्क्वाड का हिस्सा नहीं हैं।

3. यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal): ये बाएं हाथ का बल्लेबाज़ एक बेहद ही काबिल खिलाड़ी हैं, जो कि लंबे समय से टीम इंडिया की टी20 और वनडे टीम में लगातार मौके मिलने का इंतजार कर रहा है। वो इस लिस्ट में तीसरी पॉजिशन पर हैं। यशस्वी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ साल 2024 में तीन टी20 मुकाबले खेले और 70.50 की औसत और 165.88 की स्ट्राइक रेट से 141 रन बनाए। वो देश के लिए 29 टेस्ट में 2535 रन, 6 वनडे में 285 रन और 23 टी20 इंटरनेशनल में 723 रन ठोक चुके हैं। 

2. शुभमन गिल (Shubman Gill): भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कैप्टन शुभमन गिल जिन्होंने कुछ टी20 मुकाबलों में भी टीम इंडिया की कैप्टेंसी की, वो इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ 5 टी20 मैचों में 42.50 की औसत से 170 रन बनाकर ये पॉजिशन हासिल की। 26 साल के शुभमन देश के लिए 41 टेस्ट, 67 वनडे और 36 टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं। उन्हें भी जिम्बाब्वे टूर के लिए टीम इंडिया की स्क्वाड में नहीं चुना गया है।