लॉर्ड्स में होगा सीरीज का फैसला

tv9hindi NaN days ago
IND vs ENG, 3rd ODI, LIVE Score: लॉर्ड्स में सीरीज जीतने के इरादे से उतरेंगे भारत-इंग्लैंड, थोड़ी देर में टॉस
लॉर्ड्स में तीसरा वनडे (Photo: Getty Images)

भारत और इंग्लैंड के बीच 3 वनडे की सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है. भारत ने एजबेस्टन में खेला वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 6 विकेट से जीता था. वहीं कार्डिफ में इंग्लैंड ने 4 विकेट से जीत दर्ज करते हुए सीरीज में वापसी कर ली. ऐसे में अब दोनों टीमों के बीच लॉर्ड्स वनडे काफी महत्वपूर्ण हो गया है.

लॉर्ड्स में कब मिली थी आखिरी जीत?

आंकड़ों के हिसाब में टीम इंडिया के लिए लॉर्ड्स का मैदान उतना अच्छा नहीं रहा है. इस मैदान पर भारत ने अपना आखिरी मैच 22 साल पहले यानी साल 2004 में जीता था. ये वो मुकाबला था, जिसमें दिनेश कार्तिक ने डेब्यू किया था. अब कार्तिक इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर होकर कमेंट्री कर रहे हैं. इससे पता चलता है कि लॉर्ड्स में जीत का इंतजार कितना लंबा है.

लॉर्ड्स वनडे से पहले सुर्खियों में रहे रोहित शर्मा

लॉर्ड्स वनडे से पहले टीम इंडिया में रोहित शर्मा को लेकर काफी हलचल रही. ऐसा कहा गया कि लॉर्ड्स वनडे रोहित शर्मा के इंटरनेशनल करियर का आखिरी मुकाबला रहा. लेकिन, BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया के बयान के बाद साफ हो गया रोहित फिलहाल रिटायर नहीं हो रहे.