Virat Kohli के पास इतिहास रचने का मौका, IPL में अब तक सिर्फ Rohit Sharma और Chris Gayle ही बना पाए हैं ये महारिकॉर्ड
Virat Kohli Record: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का 11वां मुकाबला रविवार, 05 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स (RCB vs CSK) के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में विराट कोहली
IPL में 300 छक्के: इस मुकाबले में विराट कोहली चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपनी इनिंग में चार छक्के ठोकते हैं तो वो आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लेंगे और ये गज़ब कारनामा करने वाले सिर्फ तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल विराट के नाम 268 मैचों की 260 पारियों में 296 छक्के दर्ज है। गौरतलब है कि आईपीएल के इतिहास में अब तक सिर्फ यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल और हिटमैन रोहित शर्मा ही 300 या उससे ज्यादा छक्के ठोक पाए हैं।
आईपीएल में सर्वाधिक छक्के
- क्रिस गेल - 142 मैचों में 357 छक्के
- रोहित शर्मा - 274 मैचों में 309 छक्के
- विराट कोहली - 268 मैचों में 296 छक्के
- महेंद्र सिंह धोनी - 278 मैचों में 264 छक्के
- एबी डी विलियर्स - 184 मैचों में 251 छक्के