आईपीएल 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, एमआई की कप्तानी कर रहे सूर्यकुमार यादव

cricketnmore.com NaN days ago
 New Delhi: Indian Premier League 2026- DC VS MI
New Delhi: Indian Premier League 2026- DC VS MI (Image Source: IANS)

Indian Premier League: आईपीएल 2026 का 8वां मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच खेला जा रहा है। डीसी के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। हार्दिक पांड्या बीमार हैं, इसलिए इस मैच में उनकी जगह सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं।

अक्षर पटेल ने टॉस जीतने के बाद कहा कि हम गेंदबाजी करेंगे। यह सीजन का हमारा पहला घरेलू मैच है। हम देखना चाहते हैं कि मैच कैसा रहता है। हम पिछले सीजन में 26 रन पर 4 विकेट गंवाने के बाद भी लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल करने में कामयाब रहे थे। इस मैच में भी हम उसी प्लेइंग इलेवन के साथ उतर रहे हैं।

सूर्यकुमार यादव ने कहा, "हार्दिक ठीक नहीं हैं, इसलिए इस मैच में उनकी जगह कप्तानी कर रहा हूं। पिच अच्छी लग रही है और हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। टीम में कई बदलाव हैं। दीपक चाहर आए हैं। तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट की जगह कॉर्बिन बॉश आए हैं। अल्लाह गजनफर की जगह मिशेल सेंटनर आए हैं।"