Ishan Kishan Injury Update : कितनी गंभीर है ईशान किशन की चोट, टी20 मुकाबलों के बाद क्या ODI मैच से भी होंगे बाहर?

NewsNationTv NaN days ago

Ishan Kishan Injury Update : भारत के 28 वर्षीय बल्लेबाज ईशान किशन की चोट कितनी गंभीर है. उनकी चोट पर लेटेस्ट अपडेट क्या है. आइए इसके बारे में जानते हैं.

Ishan Kishan Injury Update
Ishan Kishan Injury Update Photograph: (AFP)

Ishan Kishan Injury Update : टीम इंडिया के न्यूजीलैंड के साथ तीसरा टी20 मैच खेलने वाली है. उससे पहले ही इंडियन क्रिकेट टीम के फैंस को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का तीसरा टी20 मैच कल यानी 27 अक्टूबर (मंगलवार) को खेला जाने वाला है. इस मुकाबले से पहले ही टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. क्योंकि भारतीय क्रिकेट टीम के 28 वर्षीय बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन चोट के चलते इस मुकाबले से भी बाहर हो गए हैं. 

ईशान किशन को पहले टी20 मैच के दौरान चोट लगी थी. इसके बाद वो दूसरे टी20 मैच से बाहर हो गए थे. इसकी पुष्टि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने की थी. अब एक बार फिर ईशान किशन तीसरे टी20 मैच से भी बाहर हो गए हैं. इस बारे में भी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने जानकारी दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ईशान किशन की इंजरी को लेकर अपडेट शेयर की है. 

बीसीसीआई ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

बीसीसीआई ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'ईशान किशन अपने लो ग्रेड राइट एडिक्टर स्ट्रेन से अच्छी तरह उबर रहे हैं, जो उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के पहले टी20I के दौरान लगी थी. उन्हें अभी मैच फिटनेस हासिल करनी है और वो 27 अक्टूबर, 2026 को वेलिंगटन में खेले जाने वाले तीसरे टी20 से बाहर हो गए हैं. BCCI मेडिकल टीम ईशान की प्रोग्रेस पर नजर रख रही है. कुमार कुशाग्र तीसरे टी20I के लिए टीम के साथ बने रहेंगे'.

कितनी गंभीर है ईशान किशन की चोट?

ईशान किशन की चोट ने भारतीय क्रिकेट फैंस को परेशान कर दिया है. ईशान टी20 अंतररष्ट्रीय क्रिकेट में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज हैं. उनकी चोट से भारतीय टी20 क्रिकेट टीम को झटका लगा है. वो अब तक 2 मैच मिस कर चुके हैं. आगे कितने मैच और मिस करेंगे, क्या वो टी20 मुकाबलों से बाहर होने के बाद वनडे मैचों से भी बाहर हो जाएंगे. इसके लेकर फैंस काफी चिंता में हैं. ईशान टी20 के साथ-साथ न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे स्क्वाड का भी अहम हिस्सा है. वो टीम में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज शामिल हैं. 4 नवंबर से शुरू होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज में भी उनका खेलना भारत के लिए अहम होगा. 

ईशान किशन की चोट पर ताजा अपडेट, टीम इंडिया के बॉलिंग कौच मोर्ने मोर्केल ने दी है. उन्होंने भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले तीसरे टी20 मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में ईशान किशन की इंजरी समेत आगे की अपडेट दी है. उन्होंने कहा कि, 'ईशान किशन ठीक हो रहे हैं और आज ट्रेनिंग करेंगे'. इसके साथ ही उन्होंने साफ कर दिया है कि, ईशान जल्दी ही ट्रेनिंग शुरू कर टीम में वापसी करेंगे. तो वो वनडे मैचों में खेलते हुए फैंस को नजर आ सकते हैं.

किस बल्लेबाज ने ली ईशान किशन की जगह

आपको बता दें कि, ईशान किशन की जगह पर दूसरे टी20 मैच में हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में शामिल किया था. वो मुकाबले में 8 बॉल खेलकर सिर्फ 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे. अब उनको अगर तीसरे टी20 मैच की प्लेइंग-11 में मौका मिला तो, उनके पास बेहतरीन प्रदर्शन करने का मौका होगा. हालांकि टीम के साथ कुमार कुशाग्र भी बने हुए हैं. उनको भी भारत के लिए डेब्यू करने का मौका दिया जा सकता है.