NZ vs IND 3d T20: वेलिंगटन में इतिहास रचेंगे Mitchell Santner, एक साथ बना सकते हैं दो महारिकॉर्ड

cricketnmore.com NaN days ago

NZ vs IND 3rd T20: मिचेल सेंटनर के पास भारत के खिलाफ तीसरे टी20 में ईश सोढ़ी का रिकॉर्ड तोड़ने और T20I में 150 विकेट पूरे करने का सुनहरा मौका है।

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर भारत के खिलाफ टी20 मैच में गेंदबाजी करते हुए
न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर भारत के खिलाफ टी20 मैच में गेंदबाजी करते हुए (Mitchell Santner Record)

ईश सोढ़ी का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका: मिचेल सेंटनर एक बेहद ही काबिल ऑलराउंडर हैं। उन्होंने क्राइस्टचर्च टी20 (NZ vs IND 2nd T20) में भी ये साबित किया। इस मुकाबले में सेंटनर ने भारत के 4 विकेट (4 ओवर में 21 रन देकर) चटकाए। अब मिचेल सेंटनर के पास भारत-न्यूजीलैंड टी20 का नंबर-1 गेंदबाज़ बनने का मौका है।

सेंटनर वेलिंगटन टी20 में महज़ 2 विकेट लेकर ये मुकाम हासिल कर सकते हैं। वो भारत के सामने अब तक 29 T20I विकेट ले चुके हैं। फिलहाल ये रिकॉर्ड उन्हीं के साथ खिलाड़ी ईश सोढ़ी के नाम दर्ज है। सोढ़ी ने टी20 इंटरनेशनल में भारत के 30 विकेट लिए हैं।

भारत-न्यूजीलैंड टी20 में सर्वाधिक विकेट

  • ईश सोढ़ी (न्यूजीलैंड) - 25 मैचों में 30 विकेट
  • मिचेल सेंटनर (न्यूजीलैंड) - 29 मैचों में 29 विकेट
  • जसप्रीत बुमराह (भारत) - 15 मैचों में 20 विकेट
  • टिम साउदी (न्यूजीलैंड) - 17 मैचों में 20 विकेट
  • अर्शदीप सिंह (भारत) - 12 मैचों में 20 विकेट

T20I में 150 विकेट: कीवी कैप्टन मिचेल सेंटनर टी20 इंटरनेशनल में अपने 150 विकेट पूरे करने की भी दहलीज पर खड़े हैं। वो ये कारनामा करने से सिर्फ दो विकेट दूर हैं। मिचेल सेंटनर न्यूजीलैंड के लिए 150 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज़ होंगे। न्यूजीलैंड के लिए अब तक सिर्फ ईश सोढ़ी (142 मैचों में 165 विकेट) और टिम साउदी (126 मैचों में 148 विकेट) ने ही ये मुकाम हासिल किया है।

न्यूजीलैंड टीम: टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवोन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, जैकब डफी, काइल जेमीसन, एडम मिल्ने, ब्लेयर टिकनर, मैथ्यू फिशर, डेवोन कॉनवे।