पॉइंट्स टेबल में उलटफेर, गुजरात को हराकर राजस्थान टॉप पर, जानें अपनी टीम की स्थिति

Prabhat Khabar NaN days ago

IPL 2026: आईपीएल 2026 के रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हरा दिया है. इस जीत के साथ ही राजस्थान की टीम पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर आ गई है. वहीं दिल्ली कैपिटल्स दूसरे नंबर पर खिसक गई है. जानिए ताजा पॉइंट्स टेबल का पूरा हाल.

IPL 2026 Points Table RR vs GT match

Highlights

IPL 2026: आईपीएल 2026 के नौवें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हरा दिया है. इस रोमांचक जीत के बाद पॉइंट्स टेबल का समीकरण पूरी तरह से बदल गया है. राजस्थान की टीम इस जीत के साथ टेबल में टॉप पर आ गई है. पहले वह तीसरे स्थान पर थी. इस मैच के नतीजे ने कई टीमों की जगह ऊपर नीचे की है. 

राजस्थान रॉयल्स ने हासिल किया पहला स्थान

इस मैच को जीतने के बाद राजस्थान रॉयल्स के 4 अंक हो गए हैं. टीम का नेट रन रेट भी +2.233 है जो सबसे बेहतर है. आज दोपहर के मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने जीत के साथ पहला स्थान पाया था. लेकिन राजस्थान की जीत ने दिल्ली को दूसरे नंबर पर कर दिया है. दिल्ली के भी 4 अंक हैं लेकिन उनका रन रेट राजस्थान से कम है. पंजाब किंग्स भी 4 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद है.

IPL 2026 की ताजा पॉइंट्स टेबल

स्थान टीम मैच जीत हार टाई अंक नेट रनरेट (NRR)
1 राजस्थान रॉयल्स (RR) 2 2 0 0 4 +2.233
2 दिल्ली कैपिटल्स (DC) 2 2 0 0 4 +1.170
3 पंजाब किंग्स (PBKS) 2 2 0 0 4 +0.637
4 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) 1 1 0 0 2 +2.907
5
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) 2 1 1 0 2 +0.469
6 मुंबई इंडियंस (MI) 2 1 1 0 2 -0.206
7 गुजरात टाइटंस (GT) 2 0 2 0 0 -0.424
8 लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) 1 0 1 0 0 -1.397
9 कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 2 0 2 0 0 -1.964
10 चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) 2 0 2 0 0 -2.562

गुजरात टाइटंस और CSK की स्थिति

इस हार से गुजरात टाइटंस को पॉइंट्स टेबल में काफी नुकसान हुआ है. गुजरात की टीम अब सीधे सातवें पायदान पर पहुंच गई है. उनका नेट रन रेट -0.424 हो गया है. गुजरात ने अब तक अपने दोनों मैच हारे हैं. वहीं दूसरी ओर चेन्नई सुपर किंग्स की हालत सबसे ज्यादा खराब है. चेन्नई ने भी अपने शुरुआती दोनों मैच हारे हैं और वह पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे दसवें नंबर पर बनी हुई है.

जायसवाल और जुरेल की शानदार बैटिंग

टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स ने पहले बैटिंग करने का फैसला किया. टीम ने 20 ओवर में 210 रन का मजबूत स्कोर बनाया. इस पारी में यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल ने कमाल का खेल दिखाया. जायसवाल ने 36 गेंद पर 55 रन बनाए और ध्रुव जुरेल ने भी 42 गेंद का सामना करते हुए 75 रन की पारी खेली. जुरेल ने अपनी पारी के दौरान पांच चौके और 5 छक्के लगाए. इन दोनों के शानदार खेल के कारण ही राजस्थान 200 रन स्कोर को पार करने में सफल रही.

बिश्नोई और देशपांडे ने दिलाई टीम को जीत

गुजरात टाइटंस की टीम 211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 204 रन तक ही पहुंच सकी. राजस्थान के लिए रवि बिश्नोई सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए. उन्होंने 4 ओवर में 41 रन दिए और 4 अहम विकेट चटकाए. जब टीम को आखिरी ओवर में रन बचाने थे तब कप्तान ने गेंद तुषार देशपांडे को दी. तुषार ने बहुत ही कसी हुई गेंदबाजी की और अपनी टीम को 6 रन से मैच जिता दिया.