रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में ODI शतक जड़ने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने

Punjabkesari.in NaN days ago
Sports

स्पोर्ट्स डेस्कः  अनुभवी भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा ने चल रही वनडे सीरीज के तीसरे मैच में असाधारण प्रदर्शन करते हुए अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है। 388 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए, रोहित ने अपना 51वां अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ा और इसके साथ ही उन्होंने पिछले कुछ समय से चल रही संन्यास की तमाम अटकलों को भी खत्म कर दिया है।

इस शानदार शतकीय पारी के साथ रोहित शर्मा ने क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर एक बड़ा इतिहास रच दिया है। वह इस प्रतिष्ठित मैदान पर वनडे शतक बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि और फॉर्म ने भारतीय प्रशंसकों के बीच एक नई ऊर्जा भर दी है।