IND vs AFG: भारत-अफगानिस्तान के बीच खेले गए एकमात्र टेस्ट में कौन था टीम इंडिया का कप्तान? जानें कैसा रहा नतीजा
IND vs AFG: भारतीय टीम क्रिकेट के इतिहास में पहली बार अफगानिस्तान के खिलाफ पहली बार द्विपक्षीय वनडे सीरीज खेलने जा रही है. टीम इंडिया इसी महीने जून में एकमात्र टेस्ट मैच और 3 वनडे मैचों की सीरीज के लिए अफगानिस्तान की मेजबानी करेगी, जिसकी शुरुआत 6 जून से टेस्ट मैच के जरिए होगी. दोनों टीमों ने टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए अपने-अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे स्टार खिलाड़ी टीम इंडिया में वापसी करेंगे. अब टीम इंडिया तो पहली बार अफगानिस्ता के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही है, लेकिन आपको बता दें कि भारत अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट मैच खेल चुका है...
विराट कोहली की गैरमौजूदगी में अजिंक्य रहाणे ने की थी कप्तानी
भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच साल 2018 में खेला गया था. यह टेस्ट मैच 14 जून से 15 जून तक बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था. यह अफगानिस्तान के क्रिकेट इतिहास का पहला डेब्यू टेस्ट मैच था. विराट कोहली तब टीम इंडिया के नियमित कप्तान थे, लेकिन विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ इस टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं थे. कोहली की गैरमौजूदगी में अजिंक्य रहाणे ने टीम इंडिया की कप्तानी की थी. वहीं अफगानिस्तान के कप्तानी असगर स्टैनिकजई ने की थी.
शिखर धवन और मुरली विजय ने लगाया था शतक
अफगानिस्तान के खिलाफ इस टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 474 रन बनाए. टीम इंडिया के लिए मुरली विजय और शिखर धवन ने शानदार शतक लगाया था. मुरली विजय ने 153 गेंदों पर 105 रनों की पारी खेली थी. जबकि धवन ने 96 गेंदों पर 107 रनों की पारी खेली थी. वहीं हार्दिक पांड्या ने 71 रन बनाए थे. जबकि केएल राहुल ने 54 रन बनाए थे. अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद यामीन अहमदजई ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए थे.
सिर्फ 2 दिन में खत्म हुआ भारत-अफगानिस्तान का टेस्ट मैच
जवाब में अफगानिस्तान की पूरी टीम 109 रनों पर ऑलआउट हो गई. टीम के लिए मोहम्मद नबी सबसे ज्यादा 24 रन बनाए. इसके अलावा अफगानिस्तान का कोई बल्लेबाज 20 रनों के आंकड़े को नहीं छू सका. भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए. जबकि ईशांत शर्मा और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट लिए. उमेश यादव को एक सफलता मिली. इसके बाद अफगानिस्तान की टीम दूसरी पारी में फॉलोऑन खेलते हुए सिर्फ 103 रनों पर सिमट गई. इस तरह टीम इंडिया ने इस टेस्ट मैच को एक पारी और 262 रनों से अपने नाम कर लिया. यह मुकाबला सिर्फ 2 दिन में ही खत्म हो गया था.
प्लेयर ऑफ द मैच बने थे शिखर धवन
अफगानिस्तान के खिलाफ इस टेस्ट मैच में शानदार बल्लेबाजी के लिए शिखर धवन को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया था. धवन ने इस टेस्ट मैच के पहले ही दिन लंच से पहले शतक लगाने लगाने का कारनामा किया था. टेस्ट मैच के पहले ही दिन लंच से पहले शतक वाले धवन पहले भारतीय बल्लेबाज बने थे.
अजिंक्य रहाणे ने अफगानिस्तान टीम को बुलाकर ट्रॉफी के साथ खिंचवाई थी फोटो
इतना नहीं इस मैच में भारतीय टीम और कप्तान अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट फैंस का दिल जीता था. दरअसल रहाणे ने ट्रॉफी लेते समय अफगानिस्तान टीम को मंच पर बुलाया था और उनके साथ फोटो खिंचवाई थी. अजिंक्य रहाणे ने अफगानिस्तान को उनके डेब्यू टेस्ट मैच की बधाई दी थी.