CSK vs PBKS Records: आज के मैच में बने 7 बड़े रिकॉर्ड, आयुष म्हात्रे से लेकर अर्शदीप सिंह और प्रशांत वीर के नाम दर्ज हुआ ये खास मुकाम
CSK vs PBKS Records : इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 7वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 209 रन बनाए. इस लक्ष्य का पीछा पंजाब किंग्स ने 18.4 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाकर कर लिया और इसके साथ ही मुकाबला 5 विकेट से जीत लिया. चेन्नई और पंजाब के बीच खेले गए इस मुकाबले में कई रिकॉर्ड भी बने हैं. तो आइए आज हम आपको इस मैच में बने 7 बड़े रिकॉर्ड्स के बारे में बताते हैं.
CSK vs PBKS मैच में बने 7 बड़े रिकॉर्ड
1 - चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे कम उम्र में खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में इजाफा हो गया है. 20 वर्षीय प्रशांत वीर भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं. वो सीएसके के लिए सबसे क्रम उम्र में डेब्यू करने वाले तीरसे खिलाड़ी बन गए हैं.
🔙 to 🔙 victories ✌️@PunjabKingsIPL complete the chase in an authoritative fashion ❤️
— IndianPremierLeague (@IPL)
A win by 5⃣ wickets in Chennai 🥳
Updates ▶️ https://t.co/riWrE2EZiF#TATAIPL | #KhelBindaas | #CSKvPBKSpic.twitter.com/S9EEawsaZkApril 3, 2026
CSK के लिए सबसे कम उ्रम में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी
आयुष म्हात्रे (18 साल 261 दिन)
कार्तिक शर्मा (19 साल 342 दिन)
प्रशांत वीर (20 साल 130 दिन)
नूर अहमद (21 साल 90 दिन)
2 - इस मैच में आयुष म्हात्रे ने 70 रनों की पारी खेली. इसके साथ ही उन्होंने 2 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. वो 18 साल और 261 दिन की उम्र में चेपॉक में आईपीएल में फिफ्टी बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं. उनसे पहले ऐसा कोई और बल्लेबाज नहीं कर पाया है. इसके साथ ही वो 19 साल से पहले आईपीएल में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले संयुक्त रूप से दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं.
19 साल का होने से पहले IPL में सबसे ज़्यादा 50+ स्कोर
3 वैभव सूर्यवंशी
2 पृथ्वी शॉ
2 आयुष म्हात्रे
3 - इस मुकाबले में पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप ने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. उन्होंने आईपीएल 2024 के बाद से कुल 51 वाइड बॉल फेंकी हैं, जो टूर्नामेंट में मोहम्मद सिराज के साथ सबसे ज्यादा हैं.
4 -आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स का पंजाब किंग्स के खिलाफ 200+ स्कोर बनाने का ये छठा मौका है. सीएसके पंजाब के खिलाफ 6 बार 200 से अधिक का स्कोर आईपीएल में बना चुकी है.
5 - इस मैच में जीत के साथ पंजाब किंग्स टी20 क्रिकेट में सबसे ज़्यादा 200+ चेज करने वाली टीम बन गई है. वो ऑस्ट्रेलिया के बाद ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई है.
T20 क्रिकेट में सबसे ज़्यादा 200+ चेज
9 पंजाब किंग्स
7 ऑस्ट्रेलिया
6 - पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे सफल चेज करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है.
पंजाब किंग्स (IPL) द्वारा सबसे ज़्यादा सफल चेज
262 बनाम KKR कोलकाता 2025
210 बनाम CSK चेन्नई 2026 *
206 बनाम CSK अबू धाबी 2014
206 बनाम SRH हैदराबाद 2014
206 बनाम RCB नवी मुंबई 2022
7 - इसके साथ ही एमए चिदंबरम स्टेडिम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत हासिल करने वाली दूसरी टीम बन गई है. उसने मुंबई इंडियंस के बाद ये कारनाम किया है.
चेपॉक में CSK के खिलाफ सबसे ज़्यादा लगातार जीत (IPL)
5 मुंबई इंडियंस (2012-19)
4 पंजाब किंग्स (2023-26*)