DC vs MI, IPL 2026: सूर्यकुमार यादव ने ठोका अर्धशतक, मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 163 रनों का लक्ष्य

cricketnmore.com NaN days ago

DC vs MI, IPL 2026:  मुंबई इंडियंस की टीम ने शनिवार, 04 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स के सामने जीत हासिल करने के लिए 163 रनों का लक्ष्य रखा है।

इस मुकाबले में हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी…

DC vs MI, IPL 2026: सूर्यकुमार यादव ने ठोका अर्धशतक, मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 163 रनों का लक्ष्य
DC vs MI, IPL 2026: सूर्यकुमार यादव ने ठोका अर्धशतक, मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 163 रनों का लक्ष्य

DC vs MI, IPL 2026:  मुंबई इंडियंस की टीम ने शनिवार, 04 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स के सामने जीत हासिल करने के लिए 163 रनों का लक्ष्य रखा है।

इस मुकाबले में हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में सूर्यकुमार यादव ही मुंबई इंडियंस की कैप्टेंसी कर रहे हैं जिन्होंने नंबर-4 पर बैटिंग करके टीम के लिए सबसे ज्यादा 36 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्के ठोककर 51 रन बनाए। उनके अलावा MI के लिए रोहित शर्मा ने 26 गेंदों पर 35 रन और नमन धीर ने 21 गेंदों पर 28 रनों की अच्छी पारी खेली। इन्हीं पारियों के दम पर मुंबई इंडियंस ने अपनी इनिंग के 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 162 रन जोड़े।

बात करें अगर दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज़ों की तो मुकेश कुमार  ने तीन ओवर में 26 रन देकर 2  विकेट झटके। वहीं लुंगी एनगिडी, अक्षर पटेल, विपराज निगम और टी नटराजन ने एक-एक विकेट हासिल किया।

ऐसी है दोनों टीमें

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विपराज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन।

इम्पैक्ट प्लेयर- आशुतोष शर्मा, आकिब नबी, समीर रिज़वी, दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।

इम्पैक्ट प्लेयर - मयंक मारकंडे, रॉबिन मिन्ज, राज अंगद बाबा, ट्रेंट बोल्ट, अश्वनी कुमार।