'PR की कोई बड़ी फौज है...', गावस्कर ने रहाणे से की बावुमा की तुलना, बोले- 'बड़ा बनने के लिए अपशब्द कहने की जरूरत नहीं...'

NewsNationTv NaN days ago

Sunil Gavaskar On Temba Bavuma: पूर्व भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर ने साउथ अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा की तुलना भारत के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे से की है.

sunil gavaskar on temba bavuma
सुनील गावस्कर टेम्बा बावुमा

Sunil Gavaskar On Temba Bavuma: साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम इस वक्त ऑस्ट्रेलिया के साथ टेस्ट सीरीज खेल रही है. 3 मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ पहुंची है. अब सीरीज का आखिरी मैच 27 अक्टूबर से खेला जाएगा. ग्केबेर्हा टेस्ट मैच में टेम्बा बावुमा ने कमाल की बल्लेबाजी की थी और 179 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. इसकी बदौलत अफ्रीकी टीम ने 31 रन से दूसरे टेस्ट को जीता और सीरीज को बराबरी पर पहुंचा दिया. अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने टेम्बा बावुमा की जमकर तारीफ की है. साथ ही उन्होंने तो टेम्बा की तुलना भारत के पूर्व दिग्गज अजिंक्य रहाणे से भी कर दी है.

सुनील गावस्कर ने टेम्बा बावुमा के लिए क्या कहा?

टेम्बा बावुमा साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान बन चुके हैं. उनकी कप्तानी में अफ्रीकी टीम ने अपनी पहली आईसीसी ट्रॉफी जीती. जी हां, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पिछले संस्करण में फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाकर टेम्बा बावुमा की कप्तानी वाली अफ्रीकी टीम ने WTC ट्रॉफी अपने नाम की थी. अब ऑस्ट्रेलिया के साथ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में भी टेम्बा का बल्ला जमकर बोल रहा है और उन्होंने दूसरे टेस्ट मैच में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.

गावस्कर ने 'मिड-डे' के लिए अपने कॉलम में लिखा, "जब बावुमा को साउथ अफ्रीकी टीम का कप्तान बनाया गया, तो हमेशा की तरह उन पर 'कोटा सिलेक्शन' के आरोप लगे. लेकिन समय के साथ उन्होंने खुद को एक बेहतरीन लीडर साबित किया है, जो कि सिर्फ कप्तान होने से कहीं अलग बात है. उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से उन लोगों को गलत साबित कर दिया है, जो उन पर सवाल उठाते थे."

अजिंक्य  रहाणे से की टेम्बा बावुमा की तुलना

उन्होंने आगे लिखा, "बावुमा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका ने 14 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें से 12 में उन्हें जीत मिली है और वे केवल एक टेस्ट हारे हैं. यह रिकॉर्ड अजिंक्य रहाणे के उस रिकॉर्ड जितना ही शानदार है, जिनकी कप्तानी में भारत कभी कोई टेस्ट नहीं हारा. ये दोनों ही खिलाड़ी अपनी तारीफों के ढोल नहीं पीटते और न ही दुनिया को यह बताने के लिए कि वे कितने अच्छे हैं, इनके पास PR की कोई बड़ी फौज है."

टेम्बा बावुमा को देखकर गुंडप्पा विश्वनाथ की आती है याद

सुनील गावस्कर का कहना है कि उन्हें टेम्बा बावुमा को देककर गुंडप्पा विश्वनाथ की याद आती है. गुंडप्पा ने भारत के लिए 91 टेस्ट मैच खेले थे और उन्हें मैदान पर हर कोई काफी पसंद किया करता था. गावस्कर ने उन खिलाड़ियों पर निशाना साधा जो मैदान पर अपशब्द का इस्तेमाल करते हैं और लड़ते-झगड़ते हैं.