PAK vs AUS, लाइव क्रिकेट स्कोर: पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज बचाने उतरेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, 5 बजे शुरू होगा मुकाबला

Times Now Hindi NaN days ago
PAK vs AUS, लाइव क्रिकेट स्कोर: पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज बचाने उतरेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, 5 बजे शुरू होगा मुकाबला

PAK vs AUS, लाइव क्रिकेट स्कोर: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज लाहौर के गद्दाफी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां पाकिस्तान की कोशिश सीरीज पर कब्जा जमाने की होगी वहीं ऑस्ट्रेलिया इसे बचाने उतरेगी। पाकिस्तान की कमान शाहीन अफरीदी के पास है जबकि मिचेल मार्श की अनुपस्थिति में जोश इंग्लिस ऑस्ट्रेलिया का नेतृत्व कर रहे हैं। रावलपिंडी में हुए पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को अपने गेंदबाजों के दम पर सस्ते में आउट कर 5 विकेट से जीत दर्ज की थी। यह मुकाबला भारतीय समयनुसार शाम 5 बजे शुरू होगा जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी शाम 4.30 बजे होगा।

बाबर आजम के लिए खास आज का मैच
पूर्व पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम के लिए आज का मुकाबला बेहद खास होने वाला है। इस मुकाबले में बाबर के सामने वनडे क्रिकेट में सबसे सफल सेंचुरियन बनने का मौका है। फिलहाल 20 शतक के साथ वो सईद अनवर की बराबरी पर खड़े हैं। पिछले मुकाबले में बाबर 31 रन से चूक गए थे और उम्मीद है कि वो आज यह मुकाम हासिल कर लेंगे।

आज के मैच में ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान की टीम (AUS vs PAK Squad)
ऑस्ट्रेलिया: जोश इंग्लिस (कप्तान), एलेक्स कैरी , नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, मैथ्यू कुहनमैन, मार्नस लाबुशेन, रिले मेरेडिथ, ओलिवर पीक, मैथ्यू रेनशॉ, तनवीर सांघा, लियाम स्कॉट, मैथ्यू शॉर्ट, बिली स्टैनलेक, एडम जैम्पा।

पाकिस्तान: शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), सलमान अली आगा (उपकप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, अहमद दानियाल, अराफात मिन्हास, बाबर आजम, हारिस रऊफ, माज सदाकत, मुहम्मद गाजी गोरी, नसीम शाह, रोहेल नजीर, साहिबजादा फरहान, शादाब खान, शमील हुसैन, सुफयान मुकीम।