IPL 2026: 'चले तो चांद तक, नहीं तो शाम तक', संजू सैमसन के फ्लॉप शो पर भड़के फैंस

cricketnmore.com NaN days ago

CSK के लिए खेलते हुए संजू सैमसन का खराब प्रदर्शन चर्चा में है, दो मैचों में फ्लॉप होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा फूट पड़ा।

Sanju Samson IPL 2026: CSK poor performance fans reaction viral moment
Sanju Samson IPL 2026: CSK poor performance fans reaction viral moment (Image Source: Google)

चेन्नई सुपर किंग्स में ट्रेड के बाद CSK फैंस को उम्मीद थी कि संजू सैमसन उनकी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करेंगे लेकिन मौजूदा IPL 2026 में वो एक-एक रन के लिए  संघर्ष कर रहे हैं। इस विकेटकीपर-बल्लेबाज ने टी-20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया था और 'प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट' का खिताब भी जीता था लेकिन IPL में वो इस सीज़न के पहले दो मैचों में दहाई का आंकड़ा भी छूने में नाकाम रहे हैं।

MA चिदंबरम स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में सैमसन ने सात गेंदों पर सिर्फ़ सात रन बनाए और ज़ेवियर बार्टलेट की गेंद पर आउट हो गए। एमएस धोनी की गैरमौजूदगी में सीएसके को संजू से बड़ी पारी और टीम को संभालने की उम्मीद थी लेकिन वो अभी तक तो नाकाम रहे हैं और उनकी नाकामी का असर टीम के प्रदर्शन पर भी पड़ा है और CSK की टीम अपने पहले दोनों मैच हार चुकी है।

संजू के खराब प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर भी उनकी ट्रोलिंग शुरू हो गई है और उनके आलोचक एक बार फिर से एक्टिव हो गए हैं। कुछ फैंस का कहना है कि CSK ने संजू को ट्रेड करके बहुत बड़ी गलती कर दी जबकि कुछ का मानना है कि संजू सैमसन जैसा प्लेयर अगर चलता है तो चांद तक वरना वो शाम तक। आइए देखते हैं कि संजू को फैंस किस तरह से ट्रोल कर रहे हैं।