'मैंने इस इनिंग को मैनिफेस्ट किया था...', अभिषेक शर्मा ने खोला आतिशी पारी का राज, वैभव सूर्यवंशी को लेकर भी दिया बयान

NewsNationTv NaN days ago
Abhishek Sharma Statement
अभिषेक शर्मा

Abhishek Sharma Statement: न्यूजीलैंड के साथ खेले गए तीसरे टी-20 मैच में टीम इंडिया ने कमाल का प्रदर्शन किया और 40 गेंद शेष रहते हुए ही जीत दर्ज कर ली. इसी के साथ टीम इंडिया ने 5 मैचों की इस सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में अपनी जीत के सिलसिले को जारी रखा है. इस मैच में भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की और शतक ठोका. उन्हें उनकी लाजवाब पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है. आइए जानते हैं कि उन्होंने POTM अवॉर्ड जीतने के बाद क्या-क्या कहा...

अभिषेक शर्मा ने खेली 113 रनों की शतकीय पारी

वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के साथ खेले जा रहे मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने एक बार फिर धमाकेदार बल्लेबाजी की. चौके-छक्कों की झड़ी लगाकर अभिषेक ने शतक ठोका और अपने फैंस का दिन बना दिया. अभिषेक ने पहले तो 15 गेंदों में अर्धशतक लगाया और फिर उन्होंने 35 गेंदों में अपनी सेंचुरी पूरी की. अभिषेक ने 38 गेंदों पर 113 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 11 छक्के और 9 चौके लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 297.36 का रहा. अभिषेक का ये टी-20 आई क्रिकेट में चौथा और टी-20 क्रिकेट में 10वां शतक है.

अभिषेक शर्मा ने क्या-क्या कहा?

न्यूजीलैंड के खिलाफ छक्के-चौकों की मदद से रनों की बारिश करने वाले अभिषेक शर्मा ने प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने के बाद खुलासा किया कि उन्होंने इस पारी को मैनिफेस्ट किया था.

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में अभिषेक शर्मा ने कहा, "मुझे लगता है कि मेन बात काफी आसान थी. मैं और वैभव बस मैदान पर कुछ समय को इंज्वॉय करना चाहते थे. हमारी स्ट्रैटजी यह थी कि टीम को शुरुआत में ही अच्छा मोमेंटम दिलाया जाए. मैं कहूंगा कि इसके पीछे पर्दे के पीछे की गई तैयारी है. कोचों की मेहनत और साइड-आर्म्स के साथ की गई भरपूर प्रैक्टिस.

कल हमारा एक अच्छा प्रैक्टिस सेशन रहा था और मैं उसी लय को इस मैच में भी जारी रखना चाहता था. मैंने एक तरह से इस पारी की मेनिफेस्ट किया था."

युवराज सिंह के मैसेज पर भी दी प्रतिक्रिया

युवराज सिंह के सोशल मीडिया मैसेज पर, जिसमें उन्होंने मजाक में कहा था कि वह अभी भी 12 गेंदों में 50 रन नहीं बना सकते] देखिए, "मैंने पहले भी यह बात कही है. मुझे नहीं पता कि उस समय वह किस तरह की क्रिकेट खेल रहे थे, लेकिन ऐसा करना बिल्कुल भी आसान नहीं है और मैं तो यही कहूंगा कि अगर कोई भी बल्लेबाज मैदान पर जाकर उस तरह की बल्लेबाजी करना चाहे, तो यह बिल्कुल भी आसान नहीं है. आप बस ऐसे ही जाकर 12 गेंदों में 50 रन नहीं बना सकते. ऐसा कभी-कभार ही होता है. लेकिन जाहिर है, एक बल्लेबाज के तौर पर हम ऐसे माइलस्टोन के पीछे नहीं भागते. हम हमेशा अपनी टीम के लिए मैच जीतना चाहते हैं, खासकर वैभव के साथ, जो अभी यहीं हैं. तो हमारा यही प्लान था और हम पूरी सीरीज में इसी सोच के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं, और यह काफी अच्छा रहा."