ZIM vs IND: सिकंदर रज़ा ने टी20 सीरीज से पहले Team India को दी चेतावनी, बोले- 'मुझे नहीं लगता...'
जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रज़ा ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों टीमों के पास सीरीज जीतने के बराबर मौके हैं।
Sikandar Raza On IND vs ZIM T20 Series: भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला (ZIM vs IND 1st T20) गुरुवार, 23 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस सीरीज के शुरू होने से पहले जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रज़ा (Sikandar Raza) ने टीम इंडिया को चेतावनी देते हुए एक बड़ा बयान दे दिया है।
दरअसल, सिकंदर रज़ा ने साफ शब्दों में ये कह दिया है कि भारतीय टीम मेजबान जिम्बाब्वे को हल्के में नहीं ले सकती है और वो टी20 सीरीज जीतने के बराबर के दावेदार हैं। उन्होंने कहा, "इस सीरीज में दोनों देशों के पास समान मौके होंगे। हमें अपनी टीम पर पूरा भरोसा है। हमारी टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है और इसलिए मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि यह सीरीज बेहद रोमांचक होगी।"
गौरतलब है कि भारतीय टीम में जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए कई नए खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम में तीन अनकैप्ड खिलाड़ी अशोक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह और यश ठाकुर को जगह मिली है। इनके अलावा भारत की स्क्वाड में वैभव सूर्यवंशी, सूर्यांश शेडगे, हर्ष दुबे और मयंक यादव जैसे युवा खिलाड़ी भी हैं।
BIG STATEMENT by Sikandar Raza ahead of the Zimbabwe vs India series!
— Spotlight Central (@avbvikash1810) July 21, 2026
"Both teams have an equal chance of winning the series."
Raza said India are going through a transition, while Zimbabwe are also in a transition phase. He believes Zimbabwe have been playing… pic.twitter.com/9GIafAInUl
जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह।