पहले बल्ले से शतक फिर बॉल से घातक गेंदबाजी, दीप्ति और हरमनप्रीत के दम पर भारत ने जिम्बाब्वे को 121 रनों से रौंदा
IND W vs ZIM W 2nd ODI: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दूसरे वनडे मैच में जिम्बाब्वे महिला टीम को हराकर सीरीज में 2-0 की विजयी बढ़त हासिल कर लिया है.
IND W vs ZIM W 2nd ODI: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे को दूसरे वनडे मैच में 121 रनों से करारी शिकस्त दी है. इस एकतरफा मुकाबले में जीत दर्ज कर भारत ने 3 मैचों की इस वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाकर सीरीज अपने नाम कर ली है. वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में खेले गए दूसरे नमडे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 6 विकेट खोकर 328 रनों का स्कोर खड़ा किया. जवाब में उतरी जिम्बाब्वे की टीम भारतीय गेंदबाजी के आगे टिक नहीं पाई और 48.5 ओवरों में 207 रनों पर ही सिमट गई. भारत की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने शतक के बाद 3 विकेट लेकर तहलका मचाया. जबकि वैष्णवी शर्मा ने 4 विकेट लेकर जिम्बाब्वे का बैटिंग लाइन ध्वस्त किया.
अपडेट जारी है...