DC vs MI : कप्तान हार्दिक पांड्या मैच से हुए बाहर, दिल्ली ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, मुंबई की पहले बल्लेबाजी, प्लेइंग-11 तीन बदलाव

NewsNationTv NaN days ago
DC vs MI
DC vs MI Photograph: (AFP)

DC vs MI : आईपीएल 2026 का 8वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है. दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच से मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या बाहर हो गए हैं. हार्दिक आज मैदान पर नहीं आए और उनकी जगह पर मुबंई के लिए कप्तान के तौर पर सूर्यकुमार यादव टॉस के लिए आए. इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीता और मुबंई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी करने का मौका दिया.

इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पिछले मैच की प्लेइंग-11 में कुल 3 बदलाव किए हैं. मुंबई में दीपक चाहर, कॉर्बिन बॉश और मिशेल सेंटनर की वापसी हुई है.