Virat Kohli ने IPL Final में 75 रन ठोककर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड,ऐसा करने दुनिया के तीसरे क्रिकेटर बने

cricketnmore.com NaN days ago
Virat Kohli ने IPL Final में 75 रन ठोककर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड,ऐसा करने दुनिया के तीसरे क्रिकेटर बने
Virat Kohli ने IPL Final में 75 रन ठोककर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड,ऐसा करने दुनिया के तीसरे क्रिकेटर बने (Image Source: X.com/Twitter)

RCB vs GT: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli IPL 2026 Final) ने रविवार (31 मई) को गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2026 के फाइलल में विजयी पारी खेलकर गजब वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी के लिए कोहली ने 42 गेंदों में नाबाद 75 रन की पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 3 छक्के जड़े। 

कोहली का सबसे तेज पचास

कोहली ने 25 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जो उनके आईपीएल करियर का सबसे तेज अर्धशतक है। इससे पहले उन्होंने साल 2018 में राजस्थान रॉयल्स औऱ दिल्ल कैपिटल्स के खिलाफ के लिए 26 गेंदों में अर्धशतक जड़े थे। 

इस लिस्ट में भी नंबर 

आईपीएल फाइनल में सबसे ज्यादा बार पचास या उससे ज्यादा रन की पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में कोहली संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गए हैं। दूसरा आईपीएल फाइनल पचास जड़कर उन्होंने माइकल हसी, रोहित शर्मा, सुरेश रैना, शेन वॉटसन, वेंकटेश अय्यर और ऋद्धिमान साहा की बराबरी की। 

बनाया खास वर्ल्ड रिकॉर्ड

टी-20 टूर्नामेंट फाइनल में सबसे ज्यादा बार पचास या उससे ज्यादा रन की पारी खेलने वाले बल्लेबाजों में कोहली संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गए हैं। यह चौथी बार है जब उन्होंने किसी टी-20 फाइनल में पचासा लगाया और इस लिस्ट में क्रिस गेल औऱ ड्वेन ब्रावो की बराबरी की। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर 5 विकेट से हरा दिया और लगातार दूसरा खिताब अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। जिसके जवाब में आरसीबी ने 18 ओवर में 5 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली।