'आजकल क्रिकेटर्स के पास ऐसे...,' IPL की वजह से टेस्ट में जोफ्रा ऑर्चर की अनुपस्थित पर कप्तान बेन स्टोक्स ने कह दी बड़ी बात
ENG vs NZ: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का सीजन खत्म हो चुका है. 31 मई को आईपीएल 2026 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को हराकर लगातार दूसरी बार खिताब जीता. अब आईपीएल खत्म होने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट शुरू होने वाला है. इसी महीने जून में टीम इंडिया अपना इंटरनेशनल सीरीज खेली. वहीं इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज शुरु होने वाली है. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट का हिस्सा इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा ऑर्चर नहीं हैं. दरअसल ऑर्चर आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले और टीम ने क्वालीफायर-2 तक का सफर तय किया था. ऐसे में ऑर्चर को रेस्ट दिया गया है, जिसकी वजह से उनकी आलोचना हो रही है. अब इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने ऑर्चर को डिफेंड किया है.
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट का हिस्सा नहीं बनने पर जोफ्रा ऑर्चर की हो रही आलोचना
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज की शुरुआत 4 जून से होगी. पहले टेस्ट के लिए जोफ्रा ऑर्चर इंग्लैंड के स्क्वाड का हिस्सा नहीं है. वहीं सीरीज शुरू होने से एक दिन पहले इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए. इस दौरान बेन स्टोक्स अपनी टीम के तेज गेंदबाज जोफ्रा ऑर्चर को डिफेंड करते नजर आए. दरअसल आईपीएल की वजह से ऑर्चर न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं बने इसे लेकर उनकी आलोचना हो रही थी.
इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने की जोफ्रा ऑर्चर का बचाव
बेन स्टोक्स ने जोफ्रा ऑर्चर को डिफेंड करते हुए कहा, "आजकल क्रिकेटर्स के पास ऐसे मौके उपलब्ध हैं, जो 10, 15 या 20 साल पहले नहीं थे. आदर्श रूप से यह बहुत शानदार बात होती कि जिस खिलाड़ी को आप चाहते हैं, वह हर मैच के लिए उपलब्ध हो, लेकिन फिलहाल क्रिकेट की यही हकीकत है. प्लेयर्स के लिए अब बहुत सारे और भी अवसर हैं.
जोफ्रा को अलग तरीके से हैंडल किया गया तो खेलना बंद कर सकते हैं- बेन स्टोक्स
इंग्लैंड के कप्तान ने आगे कहा, " मैं दोनों पक्षों को समझता हूं, एक तरफ लोग पूछ रहे हैं कि जोफ्रा यहां क्यों नहीं है, तो दूसरी तरफ मैं यह भी समझता हूं कि खिलाड़ियों को उन दूसरे मौकों का भी फायदा उठाने देना चाहिए. मैं भी चाहता हूं कि खिलाड़ी इंग्लैंड के लिए खेलें. ऐसी स्थिति में चीजें थोड़ी उलझ सकती हैं, और अगर जोफ्रा जैसे खिलाड़ियों को अलग तरीके से हैंडल किया गया तो वे भविष्य में इंग्लैंड के लिए खेलना बंद कर सकते हैं, जो किसी के लिए भी अच्छा नहीं होगा. जोफ्रा ने साबित किया है कि वह इंग्लैंड के लिए खेलना बहुत पसंद करता है. सिर्फ इस पहले टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध न होने से यह बात नहीं बदल जाती"
England captain Ben Stokes responds to those criticising Jofra Archer's absence from the England squad, following his IPL involvement 🗣️ pic.twitter.com/iAG4MoHTT4
— Sky Sports Cricket (@SkyCricket) June 3, 2026