न्यूजीलैंड में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, 8 गेंद पर सिर्फ इतने रन बनाकर हुए आउट, क्या अब अगले मैच में मिलेगा मौका?

NewsNationTv NaN days ago

Vaibhav Sooryavanshi: न्यूजीलैंड के साथ खेले जा रहे दूसरे टी-20 मैच में वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में मौका मिला और वह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए.

Vaibhav Sooryavanshi
Vaibhav Sooryavanshi Photograph: (x/bcci)

Vaibhav Sooryavanshi: न्यूजीलैंड के साथ खेले जा रहे दूसरे टी-20 मैच में भारत की प्लेइंग-11 में वैभव सूर्यवंशी को शामिल किया गया. फैंस को उम्मीद थी कि 15 साल का ये खिलाड़ी मिले हुए मौके को भुनाकर कीवी गेंदबाजों के छक्के छुड़ाएगा. मगर, बदकिस्मती से ऐसा नहीं हो सका. वैभव ने 8 गेंदों का सामना किया, लेकिन वह सस्ते में ही आउट होकर पवेलियन लौट गए. वह आउट होने के बाद काफी निराश दिखे, क्योंकि उन्होंने इस मौके का काफी वक्त तक बेंच पर बैठकर इंतजार किया था.