पाकिस्तान ने हार के मुंह से छीनी जीत! 243 का लक्ष्य, 154 पर 9 विकेट..., फिर शादाब खान ने जो किया, देखता रह गया इंग्लैंड
PAK vs ENG: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने 25 अक्टूबर को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में वो कारनामा किया जो फैंस लंबे समय तक याद रखेंगे. वनडे ट्राई-सीरीज के चौथे मुकाबले में पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ एक ऐसी चमत्कारिक जीत दर्ज की है, जो क्रिकेट इतिहास में हमेशा याद रखी जाएगी. इंग्लैंड के 241 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम सिर्फ 154 रनों पर अपने 9 विकेट गंवा चुकी थी. यहां से इंग्लैंड की जीत पूरी तरह पक्की लग रही थी, लेकिन ऑलराउंडर शादाब खान ने 11वें नंबर के बल्लेबाज हारिस राउफ के साथ मिलकर वो कर दिखाया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. शाबाद खान की ऐतिहासिक शतक के दम पर पाकिस्तान ने यह इस मैच को 1 विकेट से जीतकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है.
अपडेट जारी है...