कब होगी शुभमन गिल की मैदान पर वापसी? कोच पार्थिव पटेल ने दिया बड़ा अपडेट

cricketnmore.com NaN days ago
RR vs GT IPL 2026: Shubman Gill injury update Gujarat Titans loss
RR vs GT IPL 2026: Shubman Gill injury update Gujarat Titans loss (Image Source: Google)

आईपीएल 2026 के अहम मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए RR ने 210 रन बनाए। जवाब में गुजरात की टीम आखिरी ओवर तक लड़ती रही, लेकिन लक्ष्य से 6 रन पीछे रह गई। इस मैच में गुजरात को अपने कप्तान शुभमन गिल की कमी साफ महसूस हुई।

इस मुकाबले में मांसपेशियों में खिंचाव के कारण गिल नहीं खेल पाए। अफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी

राशिद खान ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इस सीज़न के अपने दूसरे मुकाबले में गिल की गैरमौजूदगी में टाइटंस की कप्तानी की। RR के खिलाफ टॉस के समय बात करते हुए, राशिद ने बताया, "गिल को मांसपेशियों में थोड़ा खिंचाव आ गया है, उम्मीद है कि वो जल्द ही वापसी करेंगे।"

इस बीच, GT के सहायक कोच पार्थिव पटेल ने मुकाबले की दूसरी पारी के दौरान ब्रॉडकास्टर्स से बात की। उन्होंने बताया कि गिल की चोट ज़्यादा गंभीर नहीं लग रही है और उन्हें अगले मुकाबले के लिए टीम में वापस आ जाना चाहिए। पटेल ने ब्रॉडकास्टर्स से कहा, "ज़ाहिर है, उन्हें पहले गर्दन में मोच आई थी और कुछ दिन पहले मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। उम्मीद है कि वो आने वाले मुकाबले के लिए फिट हो जाएंगे। ये ज़्यादा गंभीर नहीं लग रहा है। चोट का प्रबंधन मेरा काम नहीं है लेकिन मैं आपको यकीनन बता सकता हूं कि वो ठीक हो जाएंगे।"