बदल गया भारत का अफगानिस्तान टेस्ट मैच स्क्वाड, पूरे 21 खिलाड़ी बने दल का हिस्सा, गिल कप्तान, केएल उपकप्तान
Team India Squad For Afghanistan Test: भारत और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच 6 जून से होने जा रहे टेस्ट मैच के लिए बोर्ड ने काफी पहले ही स्क्वाड का ऐलान कर दिया था और अब उसमें कुछ अन्य खिलाड़ियों की भी एंट्री हो गई है। पहले जो स्क्वाड 15 खिलाड़ियों का था अब वो 21 खिलाड़ियों का हो चूका है। तो आइए एक बार जान लेते हैं कि भारतीय क्रिकेट टीम के स्क्वाड में कौन-कौन शामिल है।
पंजाब में होने जा रहा India vs Afghanistan टेस्ट मैच
मालूम हो कि भारत बनाम अफगानिस्तान टेस्ट मैच की शुरुआत 6 जून से होने जा रही है और यह 10 जून तक चलेगा। यह टेस्ट मैच पंजाब के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है और इसकी शुरुआत सुबह 9:30 बजे से होगी।
इस सीरीज के लिए बोर्ड ने 15 मेंबर आधिकारिक स्क्वाड का ऐलान किया था और अब 6 नेट गेंदबाजों को भी ऐलान कर दिया गया है। हालांकि यह ऐलान बोर्ड ने नहीं किया है। लेकिन रिपोर्ट है कि इन सभी को भविष्य के लिए तैयार करने के इरादे से नेट बॉलर के तौर पर चुना गया है।
इन सभी खिलाड़ियों को मिला है चांस
भारत बनाम अफगानिस्तान टेस्ट मैच के लिए बोर्ड ने टीम इंडिया का कप्तान शुभमन गिल और उपकप्तान केएल राहुल को बनाया है। वहीं इस स्क्वाड में यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा समेत मानव सुथार, गुरनूर बराड़ और हर्ष दुबे जैसे युवा खिलाड़ियों को भी चांस मिला है।
नेट बॉलर के तौर पर गुरजापनीत सिंह, औकिब नबी, प्रिंस यादव, सारांश जैन, जीशान अंसारी और शिवांग कुमार को मौका मिला है। मालूम हो कि प्रिंस वनडे स्क्वाड में शामिल किए गए हैं और उनका प्रदर्शन बीते कुछ समय में काफी अच्छा रहा है। इस वजह से बोर्ड ने उनपर भरोसा दिखाया है। जबकि बाकि के खिलाड़ियों को भी डोमेस्टिक और अन्य जगह लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के लिए मौका दिया गया है।
India vs Afghanistan टेस्ट के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बराड़ और हर्ष दुबे।
नेट बॉलर: गुरजापनीत सिंह, औकिब नबी, प्रिंस यादव, सारांश जैन, जीशान अंसारी और शिवांग कुमार।
FAQs
भारत बनाम अफगानिस्तान टेस्ट मैच कब शुरू होगा?
यह भी पढ़ें: फिक्सिंग विवाद में फंसी ये इंटरनेशनल टीम, ICC ने नहीं दिखाई कोई नरमी! कर दी सस्पेंड
Anil Kumar
मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में... More by Anil Kumar