30 जुलाई से भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ी, एशियन लीजेंड्स लीग में 6 टीमों की टक्कर
Asian Legends League 2026: पहले सीजन की शानदार सफलता के बाद अब एशियन लीजेंड्स लीग का दूसरा सीजन 30 जुलाई से शुरू हो रहा है। आयोजकों की मानें तो इस बार का सीजन और भी भव्य और रोचक होने की उम्मीद है। 10 अगस्त को इस लीग का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस लीग में भारत-पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के पूर्व खिलाड़ियों की टक्कर देखने को मिलेगी। इस दौरान भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी भी आपस में खेलते नजर आएंगे और हम जानते हैं कि फॉर्मेट कोई भी हो, टूर्नामेंट कोई भी हो भारत और पाकिस्तान की टक्कर का रोमांच कैसा होता है?
ट्रॉफी के लिए भिड़ेंगी ये 6 टीम
एशियन लीजेंड्स लीग के इस टूर्नामेंट में एशिया के कुछ सबसे बड़े क्रिकेट देशों का प्रतिनिधित्व करने वाली छह फ्रेंचाइजी टीमें आपस में कंपीट करेंगी। इन टीमों में इंडियन रॉयल्स, श्रीलंका लायंस, बांग्लादेश टाइगर्स, अफगानिस्तान पठान्स, पाकिस्तान पैंथर्स और रेस्ट ऑफ एशियन स्टार्स शामिल हैं।
एक्शन में होंगे ये दिग्गज खिलाड़ी
इस टूर्नामेंट में कुछ विस्फोटक और लोकप्रिय खिलाड़ी एक्शन में नजर आएंगे। युसूफ पठान इंडियन रॉयल्स की अगुवाई करेंगे, जबकि थिसारा परेरा श्रीलंकाई लायंस की कमान संभालेंगे। बांग्लादेश टाइगर्स को शाकिब अल हसन लीड करेंगे जबिक अफगानिस्तान का नेतृत्व असगर अफगान करेंगे। मोहम्मद हफीज पाकिस्तान पैंथर्स का नेतृत्व करेंगे जबकि तिलकरत्ने दिलशान रेस्ट ऑफ एशियन स्टार्स की कमान संभालेंगे।
टाइम्सनाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- ईमानदारी बरतें, रोहित-विराट को लेकर युवराज सिंह का अगरकर और गंभीर को सीधा संदेश
ये तो हुई कप्तानों की बात, लेकिन इसके अलावा इस टूर्नामेंट में अंबाती रायडू, नमन ओझा, ऋषि धवन, उपुल थरंगा, इसुरु उड़ाना, दनुष्का गुणाथिलका, इमरान नजीर, सईद अजमल मोहम्मद इरफान, और उमर अकमल जैसे पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर शामिल होंगे। इस टूर्नामेंट का पहला सीजन एशियन स्टार्स ने जीता था, जिन्होंने फाइनल में इंडियंस रॉयल्स को हराया था।
समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।
और पढ़ेंEnd of Article