कितने बजे शुरू होगा साउथ अफ्रीका VS ऑस्ट्रेलिया केपटाउन टेस्ट? जानिए भारतीय फैंस कहां देख सकेंगे लाइव एक्शन

NewsNationTv NaN days ago

SA VS AUS: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच 27 अक्टूबर से शुरू होगा. आइए इस मैच से जुड़ी डीटेल्स के बारे में आपको बताते हैं...

SA VS AUS third test time and live streaming details when where how to watch series decider match south africa vs australia
साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया

SA VS AUS: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच कल यानि 27 अक्टूबर से शुरू होने वाला है. इस मैच को जीतने वाली टीम ही सीरीज पर कब्जा करेगी, क्योंकि फिलहाल ये सीरीज 1-1 की बराबरी पर है. पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की थी, फिर दूसरे मैच में अफ्रीकी टीम ने मजबूत वापसी की और जीत दर्ज करके सीरीज को बराबरी पर पहुंचा दिया था. ऐसे में अब हर किसी की नजरें निर्णायक टेस्ट पर टिकी होंगी. तो आइए जान लेते हैं कि ये मैच कितने बजे शुरू होगा, आप इसे लाइव कहां-कहां देख सकते हैं.

कितने बजे शुरू होगा मैच?

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच लोकल टाइमजोन के हिसाब से तो सुबह 10.30 बजे से शुरू होगा. लेकिन, भारतीय समयानुसार, ये मैच दोपहर 2 बजे शुरू होगा, जिसके टॉस के लिए दोनों कप्तान 1.30 बजे मैदान पर उतरेंगे.

कहां देख सकेंगे लाइव एक्शन?

न्यूलैंड्स के केपटाउन में खेले जाने वाले साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच में तीसरे टेस्ट मैच का हर क्रिकेट फैन को बेसब्री से इंतजार है. इस मैच को भारतीय फैंस भी आसानी से घर पर बैठकर देख सकते हैं. भारत में इसका लाइव टैलीकास्ट टीवी पर EURO SPORTS चैनल पर किया जाएगा जहां फैंस आसानी से मुकाबले का लुत्फ उठा सकते हैं. वहीं मुकाबले की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग को लेकर बात की जाए तो इसको फैनकोड ऐप पर किया जाएगा.

साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया हेड टू हेड

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक कुल 102 टेस्ट मैच खलेे गए हैं. इसमें से 55 मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं, 26 मैच साउथ अफ्रीका ने जीते हैं और 21 मैच ड्रॉ हुए हैं. हेड टू हेड रिकॉर्ड तो ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में है. मगर, साउथ अफ्रीका को बिलकुल हल्के में नहीं लिया जा सकता. पिछले मैच में अफ्रीकी टीम ने बारिश से प्रभावित मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की थी. अब घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर टीम सीरीज निर्णायक मैच जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

साउथ अफ्रीका ने कर दिया है प्लेइंग-11 का ऐलान

दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): एडेन मार्करम, मार्केस एकरमैन, डेविड बेडिंघम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), वियान मुल्डर, मार्को जानसन, साइमन हार्मर, कैगिसो रबाडा, गेराल्ड कोएत्ज़ी

ऐसी हैं दोनों टीमों के स्क्वाड

साउथ अफ्रीका टीम: एडेन मार्करम, मार्केस एकरमैन, डेविड बेडिंगहैम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रेट्ज़के, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), वियान मुल्डर, मार्को जानसेन, साइमन हार्मर, कगिसो रबाडा, गेराल्ड कोएत्ज़ी, केशव महाराज, कॉर्बिन बॉश, सेनुरन मुथुसामी, डेन पैटरसन, काइल वेरेने

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम: ट्रैविस हेड, मैट रेनशॉ, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, स्कॉट बोलैंड, जोश हेज़लवुड, जोश इंग्लिस, कूपर कोनोली, मैथ्यू कुह्नमैन, नाथन लियोन, माइकल नेसर