DC vs MI: रंग में लौटे सूर्यकुमार यादव, फिफ्टी ठोक मचाया धमाल, मुंबई ने दिल्ली को जीत के लिए दिया 163 का लक्ष्य
DC vs MI : आईपीएल 2026 का 8वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में मुंबई ने दिल्ली को जीत के लिए 163 रनों का लक्ष्य दिया है.
DC vs MI : दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का 8वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीता और मुंबई के कप्तान सूर्यकुमार यादव को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. इसके बाद मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट नुकसान पर 162 रन बनाए. अब दिल्ली कैपिटल्स को इस मुकाबले को जीतने के लिए 163 रन बनाने होंगे. इस मुकाबले में मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन सूर्या ने बनाए वहीं, दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा विकेट मुकेश कुमार ने चटकाए.
मुंबई इंडियंस की निराशाजनक रही शुरुआत
मुंबई इंडियंस के लिए टॉस हारने के बाद पारी की शुरुआत करने के लिए रोहित शर्मा और रियान रिकेल्टन आए. टीम को पहला झटका रिकेल्टन के रूप में लगा जब मुकेश ने उन्हें तीसरे ओवर की तीसरी बॉल पर 11 बॉल में 9 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया. इसके बाद इसी ओवर की पांचवी गेंद पर मुकेश ने तिलक वर्मा को 0 पर पवेलियन भेज दिया. टीम ने 18 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे.
Double Delight for @DelhiCapitals ☝️☝️
— IndianPremierLeague (@IPL) April 4, 2026
Mukesh Kumar with two in an over 👏
Updates ▶️ https://t.co/lufWYIGWql#TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvMIpic.twitter.com/UwZoYsshmS
रोहित शर्मा ने खेली 35 रनों की पारी
इसके बाद जब मुंबई इंडियंस लड़खड़ा गई तब रोहित शर्मा ने सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और टीम का स्कोर 18 से 71 रनों तक पहुंचाया. मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा ने 26 बॉल में 5 चौके और 1 छक्के के साथ 35 रनों की पारी खेली. उन्हें अक्षर पटेल ने पवेलियन भेजा.
Clearing the ropes with ease 👌
— IndianPremierLeague (@IPL) April 4, 2026
🎥 Delightful maximums from Rohit Sharma and Surya Kumar Yadav 🔥
Updates ▶️ https://t.co/lufWYIGWql#TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvMI | @mipaltanpic.twitter.com/ULucUbjSCK
सूर्यकुमार यादव ने लगाया अर्धशतक
इसके बाद सूर्यकमार यादव ने धमाल मचाया और अर्धशतक ठोका. इस मैच में सूर्या ने 36 बॉल में 3 चौके और 2 छ्ककों की मदद से 51 रनों की पारी खेली. उनको लुंगी एनगिडी ने एलबीडब्ल्यू आउट किया. सूर्या के बाद नमन धीर 28 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
Led from the front 🫡
— IndianPremierLeague (@IPL) April 4, 2026
A fine knock from #MI stand-in captain Surya Kumar Yadav with his 3⃣0⃣ #TATAIPL fifty 🔝
Updates ▶️ https://t.co/lufWYIGWql#KhelBindaas | #DCvMI | @mipaltan | @surya_14kumarpic.twitter.com/Toat1daL0x
टीम के लिए मिचेल सेंटनर ने 5 और कॉर्बिन बॉश ने 5 रन बनाए. वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिए मुकेश कुमार ने सबसे ज्यादा 2 विकेट हासिल किए. जबकि लुगी एनगिडी, विप्रज निगम, अक्षर पटेल और टी नटराजन को 1-1 विकेट मिला.